Entertainment News LIVE Updates 21 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं, शाहरुख खान की फिल्म जो इस वक्त दुनियाभर में छाई हुई है ‘पठान’ 22 मार्च को (Pathan OTT Release) ओटीटी पर रिलीज हो रही है। सलमान खान को हाल ही में दोबारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हें ई-मेल के जरिए डेथ थ्रेट मिल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान ने इसपर कहा है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। किरण खेर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। दीपिका कक्कड़ ने अपनी डिलिवरी डेट का खुलासा किया है। अजय देवगन की फिल्म Bholaa की एडवांस बुकिंग की ओपनिंग धमाकेदार रही। मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 21 मार्च

11:57 (IST) 21 Mar 2023
कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato का केआरके ने उड़ाया मजाक

केआरके ने कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' के कलेक्शन की बात करते हुए मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्विटर पर इसके बारे में लिखते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया।

11:54 (IST) 21 Mar 2023
सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर राखी सावंत ने किया याद

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को एक साल हो चुका है। राखी सावंत ने उनकी बरसी पर एक वीडियो शेयर किया है।

11:03 (IST) 21 Mar 2023
Bholaa की एडवांस बुकिंग रही धमाकेदार

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ ही घंटों में 12 हजार से अधिक टिकट बिक गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:30 (IST) 21 Mar 2023
Pathan अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

सिनेमाघरों में कमाल दिखाने के बाद अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ओटीटी पर रिलीज हो रही है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है।

09:26 (IST) 21 Mar 2023
किरण खेर को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

किरण खेर कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं, इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर पर दी है।