Entertainment News Celebs Yoga Day Updates 21 June: आज इंटरनेशनल योगा डे पर तमाम सेलिब्रिटीज अपने योग का वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा रकुलप्रीत सिंह ने भी अपने पति जैकी भगनानी के साथ योग की तस्वीरे शेयर की हैं। आज सोशल मीडिया पर तमाम लोग योगा डे पर मेडिटेशन से जुड़े अपडेट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले शत्रुघन सिन्हा को उनके साथ में देखा गया। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का प्रीमियर आज रात 9 बजे होने वाला है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस बार शो के लिए फाइनल हुए कंटेस्टेंट्स को लेकर पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा है कि सड़क पर चिल्लाने, जेल जाने से अब बिग बॉस के शो में सलेक्शन हो जाते हैं। ईशा कोप्पिकर ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया है।

Live Updates
18:46 (IST) 21 Jun 2024
सिंगर लकी अली ने IAS अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत

गायक लकी अली ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ कर्नाटक लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की एक लिस्ट भी शेयर की है।

17:53 (IST) 21 Jun 2024
अक्षय कुमार और परेश रावल ने पूरी की गोल्डन पार्टनरशिप

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘सरफिरा’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ एक्टर परेश रावल भी दिखाई देंगे। इस मूवी के साथ दोनों एक्टर ने गोल्डन पार्टनरशिप पूरी की है। ये उनकी साथ में 21वीं फिल्म है।

17:26 (IST) 21 Jun 2024
एक साल की हुई राम चरण की बेटी

ग्लोबल स्टार  राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी की बेटी क्लिन कारा कोनिडेला आज 20 जून को एक साल की हो गयीं  राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद पहली बार 20 जून 2023 को पेरेंट्स बने थे।  राम चरण के पिता बनने के बाद उनकी फैमिली और फैंस के बीच का जश्न देखने लायक था।  मेगास्टार फैमिली ने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा है।  आज क्लिन कारा कोनिडेला के एक साल होने के  अवसर पर उपासना अपनी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी एक्सपीरियंस को फैंस के साथ साझा किया है।

16:41 (IST) 21 Jun 2024
कैसी रही शत्रुघन सिन्हा की होने वाले दामाद से पहली मुलाकात?

शत्रुघन सिन्हा ने बीते दिन होने वाले दामाद जहीर इकबाल से मुलाकात की। इस दौरान इकबाल और सिन्हा परिवार मौजूद रहा। ऐसे में अब इस मुलाकात की फोटो भी सामने आई है, जिसमें एक फ्रेम में दोनों परिवारों को देखा जा सकता है।

15:41 (IST) 21 Jun 2024
साउथ एक्ट्रेस वरालक्ष्मी ने अल्लू अर्जुन को दिया शादी का न्योता

साउथ एक्ट्रेस वरालक्ष्मी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में हाल ही में वो अपने मंगेतर के साथ अल्लू अर्जुन को शादी का न्योता देने पहुंचीं। उन्होंने इस मुलाकात की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

14:24 (IST) 21 Jun 2024
पूनम पांडे ने बिकनी में किया योगा

इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर पूनम पांडे ने अपनी योगा करते हुए तस्वीरों को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस को बिकनी में योगा करते हुए देखा जा सकता है।

14:20 (IST) 21 Jun 2024
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को नहीं पसंद रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी। ऐसे में अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी आलिया को रणबीर की फिल्म बिल्कुल भी नहीं पसंद है।

14:18 (IST) 21 Jun 2024
अभिषेक बच्चन ने खरीदे 15 करोड़ के 6 अपार्टमेंट

अभिषेक बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर ने मुंबई के बोरिवली में 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 15.42 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

13:19 (IST) 21 Jun 2024
कटरीना कैफ ने की ‘चंदू चैंपियन’ की तारीफ

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी की चारों ओर तारीफ की जा रही है। ऐसे में अब कटरीना कैफ ने फिल्म और कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

13:17 (IST) 21 Jun 2024
हेमा मालिनी ने शेयर की योगा करते हुए फोटोज

इंटरनेशन योगा डे के मौके पर हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें योगा करते हुए देखा जा सकता है।

13:16 (IST) 21 Jun 2024
कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकीं ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें 18 और 23 साल की उम्र में एक्टर के साथ फ्रेंडली रिलेशनशिप बनाने को लेकर कहा गया था। पढ़िए पूरी खबर…

12:41 (IST) 21 Jun 2024
बड़े भाई बोनी कपूर संग नाराजगी पर बोले अनिल कपूर

बोनी कपूर ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि अनिल कपूर उनसे नराज हैं और बात तक नहीं करते हैं। इसकी वजह थी कि उन्हें ‘नो एंट्री 2’ में कास्ट नहीं किया था। ऐसे में अब इस पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

11:39 (IST) 21 Jun 2024
ऋचा चड्ढा को पसंद आया ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर

ऋचा चड्ढा को पति अली फजल की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का ट्रेलर काफी पसंद आया है। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर पति के हार्ड वर्क की तारीफ की है।

11:05 (IST) 21 Jun 2024
‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर दमदार

‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर 20 जून को आ गया है। इस बार कालीन भैया की कुर्सी पर खतरा दिखाया गया है और भोले-भाले गुड्डू भैया को खूंखार दिखाया गया है।

10:53 (IST) 21 Jun 2024
पति जैकी के साथ रकुलप्रीत ने किया योगा

इंटरनेशन योगा डे पर रकुलप्रीत ने भी अपने पति जैकी भगनानी के साथ योग करते हुए तमाम तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्ट्रेस की ये पोस्ट फिटनेस गोल के साथ-साथ कपल गोल भी देती है।

10:48 (IST) 21 Jun 2024
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया योगा वीडियो

इंटरनेशनल योगा डे पर मलाइका अरोड़ा ने भी योगा का वीडियो शेयर किया है। ये अलग-अलग दिन के योगा वीडियो चंक को मिलाकर एक वीडियो तैयार किया गया है, जिसे देखकर लोग उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। 50 साल की उम्र में मलाइका योगा करके खुद को फिट रखती हैं।