Entertainment NewsHighlights 21 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ में रावण के रोल में जच रहे सैफ अली खान इन दिनों चर्चा में हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ओम राउत के लिए सैफ कभी पहली पसंद नहीं थे। बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार का बयान सामने आया है। अक्षय ने कहा है कि अगर आपकी फिल्में फ्लॉप होना शुरू हो जाएं, तो समझ लेना चाहिए कि बदलने का वक्त आ गया है। फिल्म आदिपुरुष को लेकर चल रहे विवाद के बीच मनोज मुंतशिर के एक और बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने रामायण नहीं बनाई है, रामायण से प्रेरित होकर ये फिल्म बनाई है। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में पहली कैप्टन फलक नाज बनी हैं। शो से कुछ ही घंटों में बाहर होने वाले पुनीत सुपरस्टार को सोशल मीडिया यूजर्स वापस शो में देखना चाहते हैं। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ते रहें।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 21 जून

21:51 (IST) 21 Jun 2023
जॉन अब्राहम ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम फिल्म मेकर निखिल आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'वेदा' में नजर आने वाले हैं।

21:49 (IST) 21 Jun 2023
कंगना की फिल्म 'सीता' पर सुनील लहरी ने दी प्रतिक्रिया

कंगना रणौत जल्द ही सीता के किरदार में अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। टीवी शो रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने कंगना की फिल्म से काफी उम्मीदें जताई हैं।

18:32 (IST) 21 Jun 2023
सिद्धू मूसेवाला के हत्‍यारे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने Honey Singh को दी धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी बरार पहले सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेज चुका है और अब उसने सिंगर हनी सिंह को भी धमकी भरा वॉइस नोट भेजा है। इसके बाद सिंगर ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी है। सिंगर ने कहा कि उन्हें मौत का डर है।

18:29 (IST) 21 Jun 2023
धनुष और आनंद एल राय ने 'तेरे इश्क में' की दिखाई पहली झलक

'रांझणा' मूवी के बाद साउथ एक्टर धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय ने एक बार फिर से हाथ मिलाया है। धनुष ने अपनी नई हिंदी फिल्म की घोषणा कर दी है। इसकी पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

17:35 (IST) 21 Jun 2023
टी-सीरीज़ ने फ्रेडी दारूवाला और ज़ारा येस्मिन का अल्टीमेट वेडिंग एंथम साड्डी गली 2.0 किया रिलीज

टी-सीरीज़ लेकर आये हैं  साड्डी गली  2.0 जो एक बेहतरीन वेडिंग  एंथम के लिए तैयार हो जाइए। इस गाने में फ्रेडी दारूवाला और ज़ारा येस्मिन एक साथ नज़र आ रहे हैं।

https://youtu.be/ZHjjXZYN7Yg

15:18 (IST) 21 Jun 2023
Bigg Boss OTT की ये कंटेस्टेंट ने घर से भागकर किया था वेट्रेस का काम

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में सुर्खियां बंटोर रहीं मनीषा रानी ने कंटेस्टेंट्स को अपनी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह कुछ बड़ा करना चाहती थीं और इसके लिए वह घर से भागकर कोलकाता चली गई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:12 (IST) 21 Jun 2023
रेड ड्रेस में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी को हाल ही में रेड इंडो वेस्टर्न लुक में देखा गया।

15:09 (IST) 21 Jun 2023
ईशा देओल ने सनी देओल के बेटे करण को दी शादी की बधाई

ईशा देओल ने भाई सनी देओल के बेटे करण की शादी के लिए उन्हें बधाई दी है। हालांकि उन्हें शादी का न्यौता दिया गया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:04 (IST) 21 Jun 2023
केआरके ने फिर उड़ाया कपिल शर्मा शो का मजाक

केआरके ने कपिल शर्मा शो का एक बार फिर मजाक उड़ाया है। केआरके ने गदर 2 के शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जाने को लेकर बड़ी बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

15:02 (IST) 21 Jun 2023
'लस्ट स्टोरीज' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'लस्ट स्टोरीज' में बोल्ड अवतार में दिखे विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया। यहां देखें ट्रेलर

14:59 (IST) 21 Jun 2023
Adipurush से पहले भी इन विवादों में चुके हैं मनोज मुंतशिर शुक्ला

मनोज मुंतशिर शुक्ला Adipurush से पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। यहां पढ़ें...

14:58 (IST) 21 Jun 2023
'सत्यप्रेम की कथा' के नए गाने में कार्तिक ने कियारा संग किया गरबा

'सत्यप्रेम की कथा' के नए गाने 'सुन सजनी' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी गरबा बीट्स पर झूमते आए नजर, देखें पूरा गाना...

13:56 (IST) 21 Jun 2023
एयरपोर्ट पर केजुअल लुक में कृति सेनन

कृति सेनन जो इस वक्त Adipurush को लेकर चर्चा में हैं। लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। कृति को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह लूज टीशर्ट और जींस में नजर आईं।

13:53 (IST) 21 Jun 2023
अवनीत कौर के साथ नजर आए नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में लगे हैं। एक बार फिर वह अपनी को-एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ नजर आए।

13:25 (IST) 21 Jun 2023
दीपिका कक्कड़ ने दिया बेटे को जन्म

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर बेटे का जन्म हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:46 (IST) 21 Jun 2023
योगा से खुद को फिट रखती हैं बॉलीवुड की ये डीवा

योग से खुद को फिट रखने वाली एक्ट्रेसेस में मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर का नाम शामिल हैं। यहां पढ़े पूरी खबर

11:38 (IST) 21 Jun 2023
मलाइका अरोड़ा का योगा डे पर वीडियो

मलाइका अरोड़ा खुद को योगा से फिट रखती हैं। इंटरनेशनल योगा डे पर एक्ट्रेस ने अपने योगा का वीडियो शेयर किया है।

11:37 (IST) 21 Jun 2023
Shilpa Shetty ने शेयर किया योगा डे पर वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इंटरनेशनल योगा डे पर योग का वीडियो शेयर किया।

10:39 (IST) 21 Jun 2023
कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन के लिए आएगी Gadar 2 की टीम, एक्टर ने कसा तंज

गदर 2 की टीम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आने वाली है। The Kapil Sharma Show को पनौती बताने वाले केआरके ने एक बार फिर शो पर निशाना साधा है।

10:35 (IST) 21 Jun 2023
दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

कल यानी 20 जून को शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ के पति का जन्मदिन था। एक्ट्रेस ने खास तरीके से पति को सोशल मीडिया पर विश किया।

10:33 (IST) 21 Jun 2023
Adipurush को लेकर मनोज मुंतशिर का नया बयान

आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर कई बयान दे चुके हैं। अब उनका एक और बयान वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने रामायण नहीं बनाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:32 (IST) 21 Jun 2023
Bigg Boss OTT में पुनीत सुपरस्टार को वापस लाने की मांग

बिग बॉस ओटीटी में पुनीत सुपरस्टार कुछ ही देर तक रह पाए। उनकी हरकतों के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:30 (IST) 21 Jun 2023
Adipurush के कलेक्शन पर पड़ा विरोध का बुरा असर

फिल्म 'आदिपुरुष' का कलेक्शन दिन प्रतिदिन घटता ही जा रहा है। 5वें दिन फिल्म ने केवल 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोरंजन जगत की खबरें यहां पढ़ें