Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की शादी की खबरें बीते कई दिनों से छाई हैं। इसी बीच परिणीति को दो बार बॉलीवुड के बेस्ट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां देखा गया। वहीं, अब एक्ट्रेस को लेकर ये भी खबर आ रही है कि वो इस साल के आखिरी में अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा जा रहा है कि राघव और परिणीति इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak mehta ka ooltah chashmah) में काम कर चुके शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने उन पर एक साल की बकाया राशि ना देना का आरोप लगाया है। मनोरंजन जगत से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहें।
Entertainment News LIVE Updates 20 April: मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि वो दोनों इस साल के आखिरी में अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak mehta ka ooltah chashmah) में काम कर चुके शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने उन पर एक साल की बकाया राशि ना देना का आरोप लगाया है। यहां पढ़िए खबर…
पामेला चोपड़ा के निधन के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके घर पहुंच रही हैं। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ समेत कई
आदित्य चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का निमोनिया के बाद निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…
हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के एक शख्स ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
Maharashtra | A person named Vivek Raman has given a written complaint against Yo Yo Honey Singh and others at the BKC police station in Mumbai. Vivek Raman, the owner of an event company, has lodged a complaint against Yo Yo Honey Singh and others for kidnapping, keeping him…
— ANI (@ANI) April 20, 2023
डांस इंडिया डांस फेम वरुण डागर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ सरेआम मारपीट की गई। देखें वीडियो…
मुकेश अंबानी 66 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वह सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राघव चड्डा संग शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा एक बार फिर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचीं।
एंटरटेनमेंट की खबरों के सारे अपडेट्स यहां पढ़ें।