Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की शादी की खबरें बीते कई दिनों से छाई हैं। इसी बीच परिणीति को दो बार बॉलीवुड के बेस्ट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां देखा गया। वहीं, अब एक्ट्रेस को लेकर ये भी खबर आ रही है कि वो इस साल के आखिरी में अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा जा रहा है कि राघव और परिणीति इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak mehta ka ooltah chashmah) में काम कर चुके शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने उन पर एक साल की बकाया राशि ना देना का आरोप लगाया है। मनोरंजन जगत से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहें।

Live Updates

Entertainment News LIVE Updates 20 April: मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

21:03 (IST) 20 Apr 2023
परिणीति चोपड़ा अक्टूबर में बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हनिया!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि वो दोनों इस साल के आखिरी में अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

21:02 (IST) 20 Apr 2023
TMKOC के मेकर्स के खिलाफ शैलेश लोढ़ा ने किया केस

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak mehta ka ooltah chashmah) में काम कर चुके शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने उन पर एक साल की बकाया राशि ना देना का आरोप लगाया है। यहां पढ़िए खबर...

16:30 (IST) 20 Apr 2023
पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे तमाम फिल्मी सितारे

पामेला चोपड़ा के निधन के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके घर पहुंच रही हैं। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ समेत कई

12:12 (IST) 20 Apr 2023
आदित्य चोपड़ा की मां का निधन

आदित्य चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का निमोनिया के बाद निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:56 (IST) 20 Apr 2023
हनी सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के एक शख्स ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

10:09 (IST) 20 Apr 2023
DID कंटेस्टेंट वरुण डागर के साथ सरेआम मारपीट

डांस इंडिया डांस फेम वरुण डागर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ सरेआम मारपीट की गई। देखें वीडियो...

10:08 (IST) 20 Apr 2023
66वें जन्मदिन पर सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी 66 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वह सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10:02 (IST) 20 Apr 2023
परिणीति चोपड़ा एक बार फिर पहुंची मनीष मल्होत्रा के पास

राघव चड्डा संग शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा एक बार फिर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचीं।

एंटरटेनमेंट की खबरों के सारे अपडेट्स यहां पढ़ें।