Entertainment News Highlights 1st June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नाना का निधन हो गया है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि उन्हें लंग्स इंफेक्शन था। सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इसमें रणबीर कपूर नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, साउथ एक्टर वरुण तेज को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो एक्ट्रेस लावन्या त्रिपाठी के साथ जल्द सगाई करेंगे। पिंकविला साउथ की रिपोर्ट की मानें तो इनकी सगाई की तारीख 9 जून तय की गई है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले दिनों नए घर की तलाश में थीं, जो कि अब पूरी हो गई है। एक्ट्रेस अपने नए घर में शिफ्ट भी हो गई हैं। उनका नया बंगला जुहू इलाके में यश चोपड़ा के बंगले के पास है। रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 190 करोड़ बताई जा रही है। उनके बंगले का नाम ‘सेलेस्ट’ बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो वो इसमें दो-तीन महीने पहले ही शिफ्ट हो गई थीं। इसके साथ ही एक्टर सोनू सूद ने इंस्टाग्राम अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से एक बार फिर से हैडलाइन्स में आ गए हैं। एक्टर ने अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए हैं। उनकी कमाल की फिटनेस को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। सोनू कमाल का फिटनेस गोल्स दे रहे हैं। उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:26 (IST) 1 Jun 2023
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया ”पवित्र रिश्ता” का वीडियो

पवित्र रिश्ता सीरियल को लॉन्च हुए 14 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अंकिता ने ये वीडियो शेयर किया है।

18:24 (IST) 1 Jun 2023
जानिए ओटीटी पर कब आएगी ‘द केरल स्टोरी’

मेकर्स ने उन अफवाहों को खारिज किया है जिसमें बताया गया था कि 'द केरल स्टोरी' जल्द ओटीटी पर आने वाली है, मेकर्स ने कहा है कि अभी तक प्लेटफॉर्म नहीं डिसाइड हुआ है। और पढ़ें

18:22 (IST) 1 Jun 2023
नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड एक्टर्स पर कसा तंज

नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड एक्टर्स पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग पहले सफेद बालों को डाई लगाकर काला करते हैं फिर स्क्रीन पर बूढ़ा लगने के लिए व्हाइटनर लगाते हैं। और पढ़ें

17:01 (IST) 1 Jun 2023
पति के साथ मालदीव में वेकेशन इन्जॉय कर रहीं सोहा अली खान

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन से तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें पति कुणाल खेमु के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। देखिए…

16:14 (IST) 1 Jun 2023
परिणीति चोपड़ा ने गाया अपना ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपना ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग 'तू झूम' गाते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी आवाज में गाया हुआ गाना सीधे दिल में दस्तक दे रहा है। देखिए…

15:15 (IST) 1 Jun 2023
बेटे के साथ चिल करती दिखीं श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने बेटे रेयांश कोहली के साथ अपनी कुछ तस्वीर वेकेशन ट्रिप से शेयर की है। वो अपने बच्चों के साथ उत्तराखंड में इन दिनों वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। देखिए…

13:06 (IST) 1 Jun 2023
आलिया भट्ट के नाना का हुआ निधन

आलिया भट्ट के नाना और सोनी राजदान के पिता का निधन हो गया है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि उन्हें लंग्स इंफेक्शन था।

12:16 (IST) 1 Jun 2023
एक फ्रेम में दिखे ‘ये जवानी है दिवानी’ के स्टार्स

फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' को 10 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर स्टार्स एक साथ एक ही फ्रेम में दिखे हैं। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। देखिए…

11:13 (IST) 1 Jun 2023
उर्फी जावेद का टॉपलेस लुक वायरल

उर्फी जावेद अपने किसी ना किसी लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उनका नया टॉपलेस लुक वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस को उनके बोल्ड अंदाज की वजह से लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। देखिए…

11:07 (IST) 1 Jun 2023
वरुण तेज के घर जल्द बजेगी शहनाई!

साउथ एक्टर वरुण तेज को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो एक्ट्रेस लावन्या त्रिपाठी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों स्टार्स 9 जून को सगाई करेंगे।

09:57 (IST) 1 Jun 2023
एक्ट्रेस शरवरी और सन्नी कौशल दिखे साथ

एक्ट्रेस शरवरी और सन्नी कौशल को पैपराजी ने साथ में स्पॉट किया। दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली। इनके रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई हैं। पैपराजी उन्हें 'प्यार के पंछी' कहते हैं। देखिए…

09:07 (IST) 1 Jun 2023
‘बलम पिचकारी’ पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का डांस वायरल

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी' पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए…

09:05 (IST) 1 Jun 2023
सौरव गांगुली की बायोपिक में दिखेंगे आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना को लेकर रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं की गई है। इससे पहले रणबीर कपूर को लेकर खबरें थीं कि वो इसमें लीड रोल में दिखेंगे। मगर एक्टर ने अपने एक स्टेटमेंट में इस पर विराम लगा दिया था कि उन्हें मेकर्स ने अप्रोच नहीं किया है।

09:02 (IST) 1 Jun 2023
मुंबई पहुंचे राम चरण

राम चरण का लेटेस्ट वीडियो प्राइवेट एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। वो मुंबई पहुंचे हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर डैशिंग अंदाज में स्पॉट किया गया है। एक्टर ने पैपराजी को पोज भी दिया है।

09:01 (IST) 1 Jun 2023
सारा अली खान और विक्की कौशल ने खाया कुल्हड़ पिज्जा

सारा अली खान और विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच दोनों इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कुल्हड़ पिज्जा का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए…

08:59 (IST) 1 Jun 2023
सोनू सूद ने शेयर किया सिक्स पैक एब्स

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी फोटोज जिम से शेयर की है।

08:57 (IST) 1 Jun 2023
नए घर में शिफ्ट हुईं उर्वशी रौतला

उर्वशी रौतला ने जुहू में एक नया बंगला खरीदा है, जिसमें वो शिफ्ट हो चुकी हैं। उनके उस बंगले की कीमत करीब 190 करोड़ बताई जा रही है।