Entertainment News Highlights 19 Feb: नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग में। यहां आपको 19 फरवरी 2023 की सभी बड़ी खबरों के अपडेट्स मिलेंगे। कार्तिक आर्यन की कार रॉन्ग साइड पार्किंग में खड़ी थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर का चालान काट दिया और इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा दिखाया है। दूसरी तरफ मशहूर टॉलीवुड एक्टर नंदमुरी तारक रत्न का महज 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। यहां पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें…

Live Updates

Entertainment News Highlights 19 Feb 2023

15:38 (IST) 19 Feb 2023
Selfiee से रिलीज हुआ यो यो हनी सिंह की आवाज में गाना 'कुड़ी चमकीली'

Kudi Chamkeeli Selfiee Song: Akshay Kumar और Diana Penty पर फिल्माया फिल्म 'सेल्फी' से Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'कुड़ी चमकीली' हुआ रिलीज।

13:32 (IST) 19 Feb 2023
Shehzada Box Office Collection: शहजादा ने दो दिन में कमाए 12.65 करोड़

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' ने शुक्रवार को 6 करोड़ और शनिवार को 6.65 करोड़ की कमाई की।

10:53 (IST) 19 Feb 2023
संजय लीला भंसाली ने शेयर किया 'हीरा मंडी' का लुक

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' का लुक सामने आया है।

10:49 (IST) 19 Feb 2023
दिग्गज तमिल हास्य अभिनेता मयिलसामी का 57 साल की उम्र में निधन

दिग्गज तमिल कॉमेडी एक्टर मयिलसामी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने शोक जाहिर किया है। एक्टर महज 57 साल के थे। यहां पढ़िए पूरी खबर...

10:43 (IST) 19 Feb 2023
Shehzada Box Office Collection Day 2: 'शहजादा' को नहीं मिला वीकेंड का फायदा

Shehzada Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' को शनिवार की छुट्टी का फायदा नहीं मिला और फिल्म का कलेक्शन ज्यादा नहीं बढ़ पाया। यहां जानिए पूरी अपडेट्स...

10:41 (IST) 19 Feb 2023
कार्तिक आर्यन की गाड़ी का कटा चालान

शहजादा कार्तिक आर्यन सिद्धि विनायक के दर्शन के लिए गए थे, जहां रॉन्ग साइड गाड़ी खड़ी करने की वजह से उनका चालान कट गया है। मुंबई पुलिस ने मजेदार अंदाज में ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:39 (IST) 19 Feb 2023
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा रिवील किया है।

10:38 (IST) 19 Feb 2023
टॉलीवुड एक्टर नंदमुरी तारक रत्न का निधन

टॉलीवुड एक्टर नंदमुरी तारक रत्न का 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। नंदमुरी मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर के कजिन थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

19 फरवरी 2023 की मनोरंजन की सभी बड़ी यहां पढ़िए