Entertainment News Highlights 18 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी समेत दो अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब शो के पूर्व डायरेक्टर एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अलग हो चुकी पत्नी और एक्ट्रेस चारू असोपा को लेकर बड़ी बात कही है। राजीव ने कहा कि बेटी के पिता होने के अलावा चारू के बेस्ट फ्रेंड बनकर रहना चाहते हैं। कान्स फेस्टिवल 2023 के दूसरे दिन मृणाल ठाकुर, सारा अली खान, उर्वशी रौतेला के लुक का जलवा बरकार रहा। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। मनोरंजन जगत की सारी बड़ी छोटी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 18 मई
कपिल शर्मा ने वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि Calm Down सिंगर Rema जल्द ही उनके शो में नजर आएंगे।
सलमान खान ने चोट की तस्वीर शेयर करके लिखा है- टाइगर जख्मी है
Wen u think u r carrying the weight of the world on your shoulders , he says duniya ko chodo paanch kilo ka dumbbell utha ke dikhao .Tiger Zakhmi Hai . #Tiger3 pic.twitter.com/nyNahitd24
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 18, 2023
परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
मृणाल ठाकुर ने इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया है। उनका लुक काफी खास रहा। देखें तस्वीरें…
गौतम रोडे और पत्नी पंखुड़ी जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
चोपड़ा जोनास की अंतरराष्ट्रीय मैगजीन कवर की कुल संख्या 50 के भी पार हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा जोनास इस महीने एक शीर्ष महिला फैशन मैगजीन के 12 एडिशंस के कवर पर हैं। ये एक्सक्लूसिव एडिशन यूके, जर्मनी, स्पेन, इटली, बुल्गारिया, सर्बिया, यूएसए, मैक्सिको, लैटिन अमेरिका, भारत, सिंगापुर और मलेशिया में उपलब्ध हैं।
सारा अली खान, उर्वशी रौतेला और मृणाल ठाकुर की कान्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यहां पढ़ें खबर…
मनोरंजन जगत की सारी बड़ी खबरों को यहां पढ़ें।