Entertainment News Highlights 17 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी काफी खास है। हाल ही में निक जोनस ने फैंस को अपनी और प्रियंका का पहली चैट दिखाई। निक ने बताया कैसे उन्होंने एक्ट्रेस को अप्रोच किया था। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर बीते कुछ महीनों से चर्चा हो रही है। अब दोनों को डिनर डेट के बाद साथ में देखा गया है। जिसके बाद फैंस का कहना है कि ये लोग रिलेशनशिप में हैं। ऐश्वर्या राय कान्स 2023 के लिए निकल चुकी हैं। एयरपोर्ट पर वह अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। इस दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया। अमिताभ बच्चन ने बिना हेलमेट पहने बाइक की सवारी करने वाले वीडियो को लेकर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वह उनके क्रू का ही एक व्यक्ति था और फिल्म के सेट के अंदर एंट्री के लिए बस उन्होंने बाइक की सवारी की। वह सड़क पर ऐसे नहीं घूमे। सारी बड़ी छोटी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 17 मई 2023

17:37 (IST) 17 May 2023
ब्रिटेन में रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी’

‘द केरल स्टोरी’ विवादों के बाद अब ब्रिटेन में रिलीज होने जा रही है, इस बात की जानकारी सुदीप्तो सेन ने ट्वीट करते हुए दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

17:36 (IST) 17 May 2023
असित मोदी पर लगाए गंभीर आरोपों पर जेनिफर मिस्त्री ने दी सफाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि असित मोदी ने उनके साथ यौन संबंध नहीं बनाए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

17:35 (IST) 17 May 2023
हिंदुत्व और राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा महंगा

कंगना रनौत ने कहा है कि हिंदुत्व के समर्थन में और राजनेताओं के खिलाफ बोलने के बाद उन्हें कई ब्रांड्स से हटा दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:46 (IST) 17 May 2023
गर्लफ्रेंड सबा के साथ लिव इन में रहने के लिए ऋतिक रोशन ने खरीदा आलीशान घर?

ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सबा आजाद के लिए मुंबई में 100 करोड़ के दो घर खरीदे हैं। जिसमें वह सबा के साथ लिव इन में रहने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:45 (IST) 17 May 2023
बागेश्वर बाबा की शरण में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने बाबा बागेश्वर को भजन भी गाकर सुनाया है।

13:50 (IST) 17 May 2023
कुमार विश्वास ने पत्नी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कवि कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी मंजू को सोशल मीडिया कविता के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:13 (IST) 17 May 2023
अपनी सगाई में फुल मस्ती के मूड में परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें परिणीति फैमिली के सामने काफी हंसी मजाक करती दिख रही हैं।

11:11 (IST) 17 May 2023
ईशा गुप्ता ने किया Cannes 2023 में डेब्यू

ईशा गुप्ता ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

11:06 (IST) 17 May 2023
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मजेदार वीडियो

अमिताभ बच्चन ने छत के ऊपर खड़े होकर सड़क पर चलते एक शख्स का मजेदार वीडियो शेयर किया है।

11:05 (IST) 17 May 2023
गोला के बाद दूसरे बच्चे को लेकर क्या बोलीं भारती सिंह?

भारती सिंह का एक बच्चा है, जिसे वह प्यार से गोला कहती हैं। अब उन्होंने दूसरे बच्चे को लेकर ये बात कही है।

11:03 (IST) 17 May 2023
शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे यूएस एंबेसडर

शाहरुख खान से मिलने उनके घर यूएस एंबेसडर पहुंचे। जिसका बाद दोनों की साथ में तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

10:59 (IST) 17 May 2023
कान्स 2023 में सारा अली खान ने दिखाया इंडियन लुक

कान्स 2023 की शुरुआत हो चुकी है। सारा अली, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता ने पहले दिन रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। यहां पढ़ें खबर...

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सारी खबरें पढ़ें...