Entertainment News Highlights 17 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो रिलीज हो गई है। पहले दिन ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मोहित रैना के घर पर बेटी ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। एक्टिंग छोड़ मौलवी से शादी करने वालीं सना खान अब मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये गुडन्यूज अपने फैंस को दी है। इनके अलावा अजय देवगन के साथ दृश्यम में नजर आने वालीं इशिता दत्ता भी मां बनने वाली हैं। पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां वह अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की 9 दिनों की कमाई संतोषजनक रही है। फिल्म ने 9वें दिन 4.80 करोड़ कमाए। अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर यूट्यूब से हटा दिया गया है।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 17 मार्च
अनन्या की बहन अलाना की शादी में दूल्हे ने नाटू नाटू पर तो अनन्या ने सात समंदर पर डांस किया। और पढ़ें
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगैटो आज रिलीज हो गई है। लेकिन फिल्म को लेकर केआरके ने उनका मजाक उड़ाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सोशल मीडिया पर लोगों ने मास्टर शेफ इंडिया 7 के जज पर बायस होने का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 30 मार्च को रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने अपने फैंस को ट्वीट के जरिए याद दिलाया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अलाना पांडे की शादी का है। वीडियो में अनन्या पांडे डांस कर रही हैं और उनके साथ चंकी पांडे भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने 16 मार्च को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन दिया, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे।
सोनम कपूर की शादी के वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान साथ में गाना गाते दिख रहे हैं।
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' के ट्रेलर को यूट्यूब से हटा दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड,हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ फिल्मों और एक्टर्स से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें।