Entertainment News Highlights 16 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें वह दोनों ही अलग-अलग बाइक पर बैठे हैं। लेकिन किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है। जब ये वीडियो वायरल हुई तो मुंबई पुलिस तक इसकी जानकारी पहुंची। अब मुंबई पुलिस का कहना है एक्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साल 2022 की सबसे हिट फिल्म RRR को लेकर प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को देखा ही नहीं है। राखी सावंत ने बताया कि उनके पति आदिल जेल में उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने यूट्यूबर अरमान मलिक के घर सरप्राइज गिफ्ट भेजा है। पायल मलिक ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इसकी जानकारी फैंस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने उर्फी से अपने घर आने को भी कहा है। मनोरंजन से जुड़ी सारी बड़ी-छोटी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 16 मई 2023
खबरों के मुताबिक शारवानंद की शादी रक्षिता शेट्टी से कैंसिल हो गई है, इस पर एक्टर की टीम का जवाब आया है। और पढ़ें
श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका नया लुक देखने को मिला।
इंटरनेट पर इस वक्त साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।
इशिता दत्ता ने बेबी शावर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
रोहित शेट्टी अपने शो का शूट शुरू करने के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
उर्वशी रौतेला कान्स 2023 में शिरकत करने वाली हैं।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट सेल्फी शेयर की है।
Selfie lay lay re pic.twitter.com/ym0BQHJV9Z
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 15, 2023
उर्फी जावेद ने यूट्यूबर अरमान मलिक के बच्चों के लिए गिफ्ट भेजा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
मृणाल ठाकुर, फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा नाम है, प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने और अपनी बहुप्रतीक्षित शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और 17-19 मई 2023 को फ्रेंच रिवेरा में होंगी।
सनी लियोन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है और अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। सनी ने अपने प्रशंसकों और फैशन आलोचकों को वर्षों से अपने ठाठ और स्टाइलिश अंदाज से प्रभावित किया है। यह फैशन आइकॉन अपने स्टाइल को बढ़ाने और कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर चलने के लिए बेहद उत्साहित है।
अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन की बात कही है।
अमिताभ बच्चन बिना हेलमेट पहने बाइक पर घूमते नजर आए। जब ये वीडियो मुंबई पुलिस के पास पहुंची तो अब एक्टर के खिलाफ एक्शन की बात कही जा रही है।