Entertainment News Highlights 16 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें वह दोनों ही अलग-अलग बाइक पर बैठे हैं। लेकिन किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है। जब ये वीडियो वायरल हुई तो मुंबई पुलिस तक इसकी जानकारी पहुंची। अब मुंबई पुलिस का कहना है एक्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साल 2022 की सबसे हिट फिल्म RRR को लेकर प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को देखा ही नहीं है। राखी सावंत ने बताया कि उनके पति आदिल जेल में उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने यूट्यूबर अरमान मलिक के घर सरप्राइज गिफ्ट भेजा है। पायल मलिक ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इसकी जानकारी फैंस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने उर्फी से अपने घर आने को भी कहा है। मनोरंजन से जुड़ी सारी बड़ी-छोटी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 16 मई 2023

17:58 (IST) 16 May 2023
शारवानंद की टूटी सगाई?

खबरों के मुताबिक शारवानंद की शादी रक्षिता शेट्टी से कैंसिल हो गई है, इस पर एक्टर की टीम का जवाब आया है। और पढ़ें

16:24 (IST) 16 May 2023
श्रद्धा कपूर ने करवाया ने बदला अपना लुक

श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका नया लुक देखने को मिला।

14:08 (IST) 16 May 2023
इंटरनेट पर छाया अल्लू अर्जुन की शादी का वीडियो

इंटरनेट पर इस वक्त साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

13:49 (IST) 16 May 2023
इशिता दत्ता ने शेयर की बेबी शावर की तस्वीरें

इशिता दत्ता ने बेबी शावर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

12:30 (IST) 16 May 2023
Khatron ke Khiladi के शूट के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी अपने शो का शूट शुरू करने के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

11:59 (IST) 16 May 2023
सलमान खान ने शेयर की सेल्फी

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट सेल्फी शेयर की है।

11:58 (IST) 16 May 2023
उर्फी जावेद ने यूट्यूबर अरमान मलिक के घर भेजा गिफ्ट

उर्फी जावेद ने यूट्यूबर अरमान मलिक के बच्चों के लिए गिफ्ट भेजा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:15 (IST) 16 May 2023
'क्या लोगे तुम गाने' में अक्षय कुमार संग दिखी अमायरा दस्तूर की केमिस्ट्री

बी प्राक द्वारा गाए गए इस गाने में बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर और हैंडसम हंक अक्षय कुमार नज़र आ रहे हैं। यहां देखिए गाना

10:56 (IST) 16 May 2023
कान्स फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर, फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा नाम है, प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने और अपनी बहुप्रतीक्षित शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और 17-19 मई 2023 को फ्रेंच रिवेरा में होंगी।

10:55 (IST) 16 May 2023
सनी लियोन कैनेडी के साथ कान्स 2023 रेड कार्पेट पर स्टाइल में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं

सनी लियोन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है और अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। सनी ने अपने प्रशंसकों और फैशन आलोचकों को वर्षों से अपने ठाठ और स्टाइलिश अंदाज से प्रभावित किया है। यह फैशन आइकॉन अपने स्टाइल को बढ़ाने और कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर चलने के लिए बेहद उत्साहित है।

10:29 (IST) 16 May 2023
बिना हेलमेट पहले बाइक पर घूमीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन की बात कही है।

10:28 (IST) 16 May 2023
अमिताभ बच्चन ने बिना हेलमेट की बाइक की सवारी

अमिताभ बच्चन बिना हेलमेट पहने बाइक पर घूमते नजर आए। जब ये वीडियो मुंबई पुलिस के पास पहुंची तो अब एक्टर के खिलाफ एक्शन की बात कही जा रही है।