Entertainment News Updates 16 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं, सतीश कौशिक की बेटी ने पिता के निधन के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वह काफी दुखी हैं और काफी रो रही हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जल्द ही 100 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी। शिवांगी जोशी इस वक्त किडनी इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने अनुराग कश्यप से काम मांगा है और कहा है कि उन्हें इसमें कोई शर्म नहीं है। सिंगर और रैपर हनी सिंह ने ऐलान किया है कि जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उनकी डॉक्युमेंट्री आएगी। एक्टर अजय देवगन ने कहा है कि बेटी नीसा की ट्रोलिंग से वो परेशान नहीं होते हैं और यही सलाह वो बच्चों को भी देते हैं कि वो परेशान न हों। मनोरंजन से जुड़ी 16 मार्च की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 16 मार्च
आलिया भट्ट ने बर्थडे की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रणबीर कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट नजर आ रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें कैप्शन देते हुए उन्होंने फहाद को शौहर लिखा है।
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।
कंगना रनौत और राघव लॉरेंस मैचिंग रेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अनुराग कश्यप से काम मांगा है। और पढ़ें
हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। और पढ़ें
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों किडनी इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमीषा पटेल इन दिनों गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।
कृति सेनन जो अपने स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़ा नाम कमाने के बाद भी वह जमीन से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में वह फिल्म स्क्रीनिंग के लिए बाइक पर पहुंचीं, क्योंकि मुंबई की सड़कों पर जाम था।
अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की हल्दी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर यहां पढ़ें।