Entertainment News Highlights 15th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें ये सम्मान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ के लिए मिला है। हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन की ओर से उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कहा कि ‘फरहान अख्तर अभी इसकी स्क्रिप्टिंग कर रहे हैं। ये फाइनल स्टेज पर पहुंच चुकी है और जैसे ही पूरी हो जाएगी फिर इस पर काम शुरू हो जाएगा।’ बता दें कि फरहान अख्तर इसे निर्देशित कर रहे हैं। ‘डॉन’ का पहला पार्ट 2006 में और दूसरा पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था। इसके साथ ही पंजाब की ऐश्वर्या कही जाने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना केदारनाथ पहुंची हैं। केदारनाथ से एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज भी सामने आई है। बीते दिनों ही उनके और आसिम रियाज के ब्रेक की खबरें आई थीं। मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां जुड़े रहिए।

Live Updates
18:44 (IST) 15 May 2023
शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए एक्टर से मांगी गई थी 25 करोड़ की फिरौती

समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR में खुलासा हुआ है कि 18 करोड़ में डील फाइनल हुई थी। और पढ़ें

16:31 (IST) 15 May 2023
रिलीज हुआ विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर वीडियो में जबरदस्त कॉमेडी देखने के लिए मिल रही है।

16:13 (IST) 15 May 2023
कैटरीना को तलाक देकर दूसरी हीरोइन से शादी करेंगे विक्की कौशल?

विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की प्रमोशन के लिए गए हैं। यहां वो मीडिया के ढेरों सवालों के जवाब देते हैं। ऐसे में उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें कैटरीना कैफ से कोई बेहतरन हीरोइन मिलेगी तो क्या वो उन्हें तलाक देकर उस एक्ट्रेस के साथ शादी करेंगे? इस पर एक्टर पहले तो खूब हंसे फिर मजेदार जवाब दिया कि 'सर मैं तो अभी बच्चा हूं। ठीक से बड़ा तो हो लेने दो।'

16:10 (IST) 15 May 2023
जापान में क्वालिटी टाइम बिता रहे कियारा और सिद्धार्थ

बी-टाउन का न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों जापान में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। वहां से उनकी शॉपिंग करते हुए फोटो भी सामने आई है। देखिए...

16:07 (IST) 15 May 2023
'दबंग कोलकाता' में जैकलीन ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

जैकलीन फर्नांडिस ने इवेंट 'दबंग कोलकाता' में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। इस इवेंट से एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर की है। देखिए...

16:05 (IST) 15 May 2023
सारा अली खान और विक्की कौशल ने बजाए ढोल

सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आने वाली है। इसी बीच अब दोनों की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आए हैं, जिसमें उन्हें ढोल बजाते हुए देखा जा सकता है।

13:10 (IST) 15 May 2023
परिणीति-राघव चड्ढा ने फैंस और मीडिया को कहा 'शुक्रिया'

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई के बाद फैंस और मीडिया को शुक्रिया कहा है। उन्होंने धन्यवाद करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें सभी का आभार व्यक्त किया है।

13:06 (IST) 15 May 2023
राम पोथिनेनी के बर्थडे पर BoyapatiRAPO का रिलीज हुआ टीजर

साउथ एक्टर राम पोथिनेनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फिल्ममेकर्स ने बड़ा तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म BoyapatiRAPO का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

10:55 (IST) 15 May 2023
मधुर भंडारकर को मिला भारत गौरव अवॉर्ड

बॉलीवुड फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को भारत गौरव अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें ये अवॉर्ड हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में दिया गया है। भंडारकर को ये अवॉर्ड हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' के लिए दिया गया है।

10:09 (IST) 15 May 2023
अवॉर्ड नाइट में डीपनेक में बोल्ड दिखीं शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन चोपड़ा का एक अवॉर्ड नाइट से लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डीपनेक शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बताया कि उनका एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियो आने वाला है।

10:06 (IST) 15 May 2023
बाइकर बनीं सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दहाड़' रिलीज हुई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया है। इसी बीच अब एक्ट्रेस बाइकर बनी हैं। सोशल मीडिया पर बाइक की राइड करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

09:20 (IST) 15 May 2023
जाम में फंसे अमिताभ बच्चन तो शख्स ने की मदद

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने उस अनजान शख्स को धन्यवाद दिया है, जिसने उन्हें टाइम पर लोकेशन पर छोड़ा। वो जाम में फंसे थे और काम के लिए लेट हो रहे थे।

07:44 (IST) 15 May 2023
'नच पंजाबन' गाने पर सलमान खान ने मनीष पॉल संग किया हुक स्टेप

सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मनीष पॉल के साथ गाना 'नच पंजाबन' पर हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए...

07:42 (IST) 15 May 2023
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ शेयर की क्यूट फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद अमेरिका लौट चुकी हैं। उन्होंने बेटी के साथ एक क्यूट फोटो और वीडियो शेयर किया है। इसमें वो मालती के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

07:40 (IST) 15 May 2023
राज कुंद्रा के साथ लंच पर निकलीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी वीकेंड पर फैमिली के साथ लंच के लिए गई थीं। इस दौरान उन्हें मिनी स्कर्ट में ग्लैमरस देखा गया है। उनके साथ पति राज भी थे। वो इस बार नए मास्क में दिखे और एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

07:38 (IST) 15 May 2023
भारती सिंह के बेटे गोला को लेकर कृष्णा अभिषेक ने किया रैंप वॉक

इसके साथ ही कॉमेडियन भारती सिंह का भी उसी इवेंट से लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कृष्णा अभिषेक के साथ रैंप वॉक कर रही हैं। इसमें उनके साथ भारती का बेटा गोला भी है। देखिए...

07:37 (IST) 15 May 2023
कपिल शर्मा ने बेटी के साथ किया रैंप वॉक

कॉमेडियन कपिल शर्मा का बेटी के साथ लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वो अपनी बेटी के साथ बीती रात एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अनायरा शर्मा के साथ रैंप वॉक भी किया। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देखने के लिए मिली।

07:34 (IST) 15 May 2023
जल्द शुरू होगी शाहरुख खान की 'डॉन 3' की शूटिंग

शाहरुख खान की 'डॉन 3' की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है कि फरहान अख्तर लगभग फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी कर चुके हैं। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा कि जैसे ही इसकी स्क्रिप्टिंग पूरी होगी फिर शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

07:32 (IST) 15 May 2023
हिमांशी खुराना ने किए केदारनाथ के दर्शन

'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ब्रेकअप की खबरों के बीच केदारनथ पहुंची हैं। उन्होंने आसिम रियाज के साथ ब्रेकअप के बाद केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वहां से उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।