Entertainment News Highlights 15th June: नमस्कार जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो टीवी पर वापसी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ टीवी पर फिर से एंट्री मारते हुए नजर आने वाली हैं। ‘अवतार’ को 2009 में रिलीज किया गया था। इसके बाद दूसरा सीक्वल पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि इसका फाइनल यानी कि आखिरी सीक्वल देखने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का आखिरी सीक्वल यानी कि पांचवी किस्त को 2031 में रिलीज किया जाएगा। इसके बाकी के सीक्वल की शूटिंग में देरी हो रही है, जिसकी वजह से इतना लंबा इंतजार फैंस करना पड़ सकता है। वहीं, अजय देवगन और साउथ एक्टर मोहनलाल को लेकर खबर है कि दोनों की जोड़ी फिल्म ‘दृश्यम-3’ में नजर आ सकती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स इसकी तीसरे पार्ट में हिंदी और मलायलम दोनों में साथ दिखेंगे। आपको बता दें कि फिल्म हिंदी और मलयालम दोनों में ही दो पार्ट में पहले रिलीज की जा चुकी है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
21:58 (IST) 15 Jun 2023
आमिर से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी Lagaan

लगान फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अभिषेक बच्चन थे, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

21:20 (IST) 15 Jun 2023
Bigg Boss OTT के घर की झलक आई सामने

Bigg Boss OTT जल्द शुरू होने जा रहा है। पहले कंटेस्टेंट्स के नाम और अब घर का लुक भी सामने आ चुका है। देखें तस्वीरें…

20:39 (IST) 15 Jun 2023
फैन के साथ सेल्फी लेते हुए गिरीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैन के साथ सेल्फी खिंचवा रही हैं और तभी उनका पैर मुड़ जाता है वो वह गिर जाती हैं।

20:22 (IST) 15 Jun 2023
ऑस्कर विजेता ब्रिटिश एक्ट्रेस Glenda Jackson का निधन

ऑस्कर विजेता ब्रिटिश एक्ट्रेस Glenda Jackson का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

19:40 (IST) 15 Jun 2023
दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप देख गौहर खान ने की भविष्यवाणी

दीपिका कक्कड़ ने शोएब के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है। गौहर खान ने एक्ट्रेस को देख भविष्यवाणी की है कि उनके घर बेटी का जन्म होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…

18:58 (IST) 15 Jun 2023
सनी देओल के बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगी हेमा मालिनी

सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण 18 जून को शादी कर रहे हैं। करीबी सूत्र ने बताया कि हेमा मालिनी इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

18:57 (IST) 15 Jun 2023
आमिर खान ने की Adipurush की टीम की तारीफ

आमिर खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'आदिपुरुष' की टीम की सराहना की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और पूरी टीम के काम की तारीफ की।

14:54 (IST) 15 Jun 2023
कपिल शर्मा शो के कलाकार तीर्थानंद ने की आत्महत्या की कोशिश तो गर्लफ्रेंड का आया ऐसा रिएक्शन

The Kapil Sharma Show के कलाकार रहे तीर्थानंद राव ने आत्महत्या की कोशिश की है। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड को कॉल कर अस्पताल बुलाया तो उसने 'मरने दो उसे' कहकर फोन काट दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:45 (IST) 15 Jun 2023
शिल्पा शेट्टी के घर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

11:34 (IST) 15 Jun 2023
संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ के 30 साल

संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' को 30 साल हो गए हैं। मूवी से एक्टर ने कुछ बीटीएस फोटोज और वीडियोज को शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही डायरेक्टर सुभाष घई को बधाई भी दी है।

10:44 (IST) 15 Jun 2023
सिंगर शारदा राजन का निधन

'तितली उड़ी' सॉन्ग फेम सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन का कैंसर से निधन हो गया है। वो 86 साल की थीं।

10:33 (IST) 15 Jun 2023
‘गदर’ के 22 साल पूरे, आज ही के दिन बनाया था ये रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म 'गदर' की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 486 करोड़ का कलेक्शन किया था।

10:06 (IST) 15 Jun 2023
Shah Rukh Khan को महिला ने सरेआम इवेंट में किया Kiss

शाहरुख खान का दुबई के एक इवेंट से वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्हें एक महिला द्वारा Kiss किया जाता है। इस पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। देखिए…

08:55 (IST) 15 Jun 2023
मनीष पॉल का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन

टीवी एंकर और एक्टर मनीष पॉल (Manish Paul) का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

08:17 (IST) 15 Jun 2023
Bigg Boss OTT 2 में दिखेंगी मिया खलीफा?

एडल्ट स्टार मिया खलीफा को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस को सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि अगर वो इस ऑफर को स्वीकार करती हैं तो इस शो में उनकी एंट्री वाइल्ड कार्ड से होगी। हालांकि, अभी इस खबर पर किसी का भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

08:15 (IST) 15 Jun 2023
3 लाख के ट्रैवलिंग बैग के साथ दिखीं मौनी रॉय

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को हाल ही में एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें 3 लाख के बैग के साथ देखा गया। साथ ही एक्ट्रेस का कूल लुक दिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

08:14 (IST) 15 Jun 2023
वेकेशन के लिए निकले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसमें दोनों कपल गोल्स दे रहे हैं। कपल वेकेशन के लिए रवाना हुआ है। देखिए…

08:11 (IST) 15 Jun 2023
रेखा का टीवी पर कमबैक

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस सालों बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वो टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार' से अपना कमबैक करने वाली हैं।

08:10 (IST) 15 Jun 2023
‘दृश्यम-3’ में मोहनलाल और अजय देवगन साथ

अजय देवगन और साउथ एक्टर मोहनलाल को लेकर खबर सामने आ रही है कि फिल्म ‘दृश्यम-3’ में दोनों स्टार्स साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि मलयालम और हिंदी दोनों में ये स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

08:08 (IST) 15 Jun 2023
बॉडीगार्ड्स और हाई सिक्योरिटी के बीच सलमान खान का स्वैग

सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बॉडीगार्ड्स और हाई सिक्योरिटी के बीच देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर का जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला है।

08:07 (IST) 15 Jun 2023
‘अवतार’ के सीक्वल में देरी, 2031 में होगी रिलीज!

‘अवतार’ को 2009 में रिलीज किया गया था। इसके बाद दूसरा सीक्वल पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि इसका फाइनल यानी कि आखिरी सीक्वल देखने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का आखिरी सीक्वल यानी कि पांचवी किस्त को 2031 में रिलीज किया जाएगा।