Entertainment News Highlights 15 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। दिव्या खोसला ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर जख्म के निशान दिखे। अनन्या पांडे अपनी बहन की संगीत के दौरान सिगरेट पीती नजर आईं। दिग्गज एक्टर समीर खाखर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस दलजीत कौर एनआरआई निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये खबर सुन उनके पूर्व पति शालीन भनोट काफी खुश हैं। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे लॉरेंश बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि सलमान खान को उसने ही जान से मारने की धमकी दी थी। गौतम अडानी के बेटे जीत ने बड़े हीरा व्यापारी की बेटी संग सगाई की है। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरों के लिए पढ़ते रहें।
Entertainment News LIVE Updates 15 March: मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट
शिवसेना सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने ऑस्कर का जिक्र करते हुए दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड के बहिष्कार रोकने की अपील की।
About parliament ???❤️ @deepikapadukone TQ for making india proud pic.twitter.com/rRy6rgsCkM
— Deepika Padukone ?? (@deepikaniru) March 14, 2023
उर्फी जावेद हाल ही में अपने नए अवतार में नजर आई हैं। उन्होंने लाल रंग का टूटे दिल से अपनी बॉडी को कवर किया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिव्या खोसला कुमार ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि शूट के दौरान उन्हें ये चोट लगी है।
दिव्या अग्रवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए ओपन लेटर भेजा है। सोशल मीडिया पर दिव्या का वीडियो वायरल हो रहा है।
देखें…
हनी सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई विवादों का सामना किया है। यहां पढ़ें…
विक्की कौशल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए शूटिंग खत्म होने की जानकारी शेयर की है। फिल्म में विक्की कौशल फिल्म में टाइटल रोल में नजर आएंगे, वहीं उनकी रील वाइफ सिल्लू के रूप में सान्या मल्होत्रा हैं, जबिक फातिमा सना शेख पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी।
फर्जी वेब सीरीज से एक सीन रिक्रिएट करने के लिए यूट्यूबर जोरावर को गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें क्या है मामला
Both the accused, Jorawar Singh Kalsi & Gurpreet Singh were arrested. Two others were riding a motorcycle and recording the video. Currency notes were recovered from Jorawar Singh Kalsi's custody & we're trying to recover the car as well: Vikas Kaushik, ACP, DLF Gurugram (14.03) pic.twitter.com/MpThD0zbz6
— ANI (@ANI) March 14, 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया ने एक बार दर्द साझा किया था कि लोग उन्हें पूजा भट्ट और मुकेश भट्ट की बेटी समझते हैं। यहां पढ़ें
सतीश कौशिक निधन मामले में हत्या का आरोप लगाने वाली विकास मालू की पत्नी ने पुलिस को बंद लिफाफा सौंपा है। और पढ़ें
रेडियो सिटी को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जब वही लोग फिल्म देखने जाते हैं और वहां पत्नी अपने पति से बेवफाई का बदला लेती है तो लोग तालियां बजाते हैं। लेकिन जब एक लड़की हकीकत में ऐसा कर रही है तो लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं।
गौतम अडानी के बेटे ने डायमंड मर्चेंट की बेटी से सगाई कर ली है। और पढ़ें
सुनील शेट्टी ने कहा है कि उन्होंने जब सीएम योगी आदित्यनाथ से बायकॉट बॉलीवुड को लेकर बात की थी तो उन्हें लगा था कि मैं सही कह रहा हूं। और पढ़ें
दलजीत अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि अब वह और शालीन दोस्त की तरह हैं और वह हमेशा उनके लिए अच्छा चाहती हैं। वह चाहती हैं कि शालीन खूब तरक्की करें। दलजीत ने कहा कि जब शालीन को उनकी शादी के बारे में पता चला तो वह काफी खुश हुए।
मशहूर एक्टर समीर खाखर ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारी से लड़ रहे थे, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान को कुछ महीनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से इंटरव्यू दिया, जिसमें उसने कबूल किया कि उसी ने सलमान को धमकी दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड, हॉलीवुड व भोजपुरी इंडस्ट्री समेत मनोरंजन की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।