Entertainment News LIVE Updates 15 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। दीपिका कक्कड़ कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है। यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने बताया, लेकिन बाद में उस व्लॉग को डिलीट कर दिया। Mission Impossible 7 ने भारत में तीन दिनों में 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यूपी में का बा सिंगर नेहा सिंह राठौर ने ‘एमपी में का बा’ गाया है। सायरस ब्रोचा ने बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर आने के बाद पहली बार बात की है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए शो को हेल बताया है। मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहें…

Live Updates

मनोरंजन की खबर का लाइव अपडेट 15 जुलाई

21:32 (IST) 15 Jul 2023
बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी की टूटी दोस्ती!

'बिग बॉस ओटीटी 2' में बड़ा ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। घर में मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे की दोस्ती में दरार आते नजर आ रही है। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों कंट्स्टेंट आपस में तू तू मैं मैं करते हुए नजर आ रही हैं। वो एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स भी करते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए…

21:31 (IST) 15 Jul 2023
बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी की टूटी दोस्ती!

'बिग बॉस ओटीटी 2' में बड़ा ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। घर में मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे की दोस्ती में दरार आते नजर आ रही है। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों कंट्स्टेंट आपस में तू तू मैं मैं करते हुए नजर आ रही हैं। वो एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स भी करते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए…

21:28 (IST) 15 Jul 2023
शोबिज छोड़ चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसा बनीं मां!

टीवी एक्ट्रेस सना खान के जैसे ही भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसा ने भी पिछले साल शोबिज को छोड़ दिया था और इस्लाम की राह पर चलने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। अब उन्होंने खुशखबरी सुनाई है। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी और बेटे के साथ फोटो शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया है। देखिए…

21:26 (IST) 15 Jul 2023
गुरुरंधावा ने सई मांजरेकर को किया Kiss

गुरुरंधावा ने एक्ट्रेस सई मांजरेकर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों किसी रोमांटिक डेट पर गए हुए हैं। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'जल्द ही सिनेमाघरों में आ रहे हैं।' दरअसल, ये दोनों जोड़ी अपकमिंग फिल्म ' HEER और IRAA ' में नजर आने वाली है।

21:23 (IST) 15 Jul 2023
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लॉन्चिंग इवेंट में अर्चना गौतम और शिजान खान ने की शिरकत

रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लॉन्च कर दिया गया है। इसके लॉन्चिंग इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शिजान खान और अर्चना गौतम ने शिरकत की है और वो मिलकर साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं।

21:11 (IST) 15 Jul 2023
हर मिनट के करोड़ों रुपए चार्ज कर रहीं उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया स्टार है। उन्हें कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। अब उन्होंने कमाई के मामले में बॉलीवुड के दिग्गजों को पछाड़ दिया है। एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो उर्वशी हर मिनट के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं।

21:09 (IST) 15 Jul 2023
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कृष्णा अभिषेक ने की शिरकत

'बिग बॉस ओटीटी 2' का आज यानी कि शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट किया जा रहा है। इस एपिसोड में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने शिरकत किया है। उनके शो में आते ही सारा माहौल गुदगुदाने वाला हो गया है। उन्होंने कंटेस्टेंट को घर में खूब एंटरटेन किया है। इसका प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें शो के इस एपिसोड को होस्ट करते हुए देखा गया है। उन्होंने घरवालों को आईना दिखाया है।

21:06 (IST) 15 Jul 2023
हर्षाली मल्होत्रा का दिखा क्यूट अंदाज

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाकर फेमस हुईं चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। वो क्यूट अंदाज में नजर आईं। फैंस उनकी प्यारी मुस्कान पर फिदा हो गए हैं। देखिए…

20:05 (IST) 15 Jul 2023
शख्स ने रणबीर कपूर की जबरन ली फोटो

रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के साथ शख्स बदतमीजी करता हुआ दिख रहा है। वो मना करने के बाद भी रणबीर की फोटो और वीडियो बनाता हुए नजर आ रहा है।

17:57 (IST) 15 Jul 2023
उर्फी जावेद का नो-मेकअप लुक वायरल

उर्फी जावेद अक्सर अपने किसी ना किसी वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। ज्यादातर तो वो अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें नो-मेकअप लुक में स्पॉट किया गया और एक्ट्रेस ने पैपराजी को फोटोज क्लिक कराने से मना कर दिया।

16:44 (IST) 15 Jul 2023
सड़क पर दौड़ लगते दिखे मिजान जाफरी

बॉलीवुड एक्टर मिजान जाफरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को इवनिंग जॉगिंग करते देखा जा सकता है। इससे एक बात साफ जाहिर है कि वो भी बाकी एक्टर्स की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं।

16:13 (IST) 15 Jul 2023
ईशा गुप्ता ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बिकिनी में पोज दे रही हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए…

14:31 (IST) 15 Jul 2023
सलमान खान ने उठाया था राहुल रॉय के इलाज का खर्च

राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके कारण 1.5 महीने तक वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। एक्टर ने खुद खुलासा किया है कि सलमान खान ने उनके पूरे इलाज का खर्च उठाया था।

13:47 (IST) 15 Jul 2023
शहनाज गिल ने दुल्हन के जोड़े में शेयर किया वीडियो

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि ये वीडियो किसी फोटोशूट का है, लेकिन सना के फैंस ने कमेंट्स में इच्छा जाहिर की है कि वह उन्हें इस तरह दुल्हन बने देखना चाहते हैं।

13:33 (IST) 15 Jul 2023
प्रभास ने लॉन्च किया Project K का पोस्टर

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का पोस्टर लॉन्च हो गया है।

13:30 (IST) 15 Jul 2023
मराठी एक्टर रविंद्र महाजनी का घर में बंद मिला शव

मराठी एक्टर और टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रविंद्र महाजनी की मौत हो गई है। पुणे में कियारे के घर में उनका शव पड़ा मिला है, जो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:37 (IST) 15 Jul 2023
राम चरण की न्यू बॉर्न बेटी का बेडरूम है बेहद खूबसूरत, पत्नी उपासना ने शेयर किया वीडियो

राम चरण और उपासना के घर कुछ दिनों पहले ही बेटी का जन्म हुआ है। हाल ही में उपासना ने अपनी बेटी के खूबसूरत कमरे का वीडियो शेयर किया है। यहां देखें वीडियो

11:29 (IST) 15 Jul 2023
दोस्त के साथ हीलिंग थैरेपी कराने पहुंचीं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्त के साथ हीलिंग थैरेपी कराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।

11:12 (IST) 15 Jul 2023
सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे BB OTT2 में वीकेंड का वार

सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:41 (IST) 15 Jul 2023
राखी सावंत को आया शाहरुख खान को फोन! बोलीं- मुझे आई लव यू बोला

राखी सावंत किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पैपराजी के सामने वह कह रही हैं कि उन्हें शाहरुख खान का फोन आया है। फोन उठाकर वह बात करने लगती हैं और कहती हैं कि शाहरुख खान इतने जवान कैसे लग रहे हैं।

10:30 (IST) 15 Jul 2023
Marathi फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, 2 हफ्ते में कमाये इतने करोड़

मराठी फिल्म ने 2 हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विचटर पर जानकारी दी है। फिल्म ने कुल 37.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

10:28 (IST) 15 Jul 2023
एयरपोर्ट पर साथ में नजर आए कैटरीना और विक्की कौशल

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए कपल का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों साथ में एयरपोर्ट पर नजर आए।

10:26 (IST) 15 Jul 2023
वर्कआउट करते हुए लड़खड़ाईं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए लड़खड़ा गईं। यहां देखें वीडियो…

10:10 (IST) 15 Jul 2023
सायरस ब्रोचा ने बिग बॉस को बताया हेल

बिग बॉस ओटीटी 2 से इमरजेंसी एग्जिट लेने वाले सायरस ब्रोचा ने शो के बारे में बात की है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया कि उनका अनुभव बहुत भयानक था। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:09 (IST) 15 Jul 2023
नेहा सिंह राठौर ने गाया एमपी में का बा

यूपी में का बा के बाद बिहार पर गाने से सुर्खियों में रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब एमपी में का बा गाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:08 (IST) 15 Jul 2023
दीपिका कक्कड़ ने ये रखा बेटे का नाम

दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बेटे का नाम बताया। उनके बेटे का नाम रुहान इब्राहिम रखा है। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने ये व्लॉग डिलीट कर दिया।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।