Entertainment News LIVE Updates 15 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। दीपिका कक्कड़ कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है। यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने बताया, लेकिन बाद में उस व्लॉग को डिलीट कर दिया। Mission Impossible 7 ने भारत में तीन दिनों में 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यूपी में का बा सिंगर नेहा सिंह राठौर ने ‘एमपी में का बा’ गाया है। सायरस ब्रोचा ने बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर आने के बाद पहली बार बात की है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए शो को हेल बताया है। मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहें…
मनोरंजन की खबर का लाइव अपडेट 15 जुलाई
'बिग बॉस ओटीटी 2' में बड़ा ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। घर में मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे की दोस्ती में दरार आते नजर आ रही है। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों कंट्स्टेंट आपस में तू तू मैं मैं करते हुए नजर आ रही हैं। वो एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स भी करते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए…
'बिग बॉस ओटीटी 2' में बड़ा ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। घर में मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे की दोस्ती में दरार आते नजर आ रही है। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों कंट्स्टेंट आपस में तू तू मैं मैं करते हुए नजर आ रही हैं। वो एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स भी करते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए...
टीवी एक्ट्रेस सना खान के जैसे ही भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसा ने भी पिछले साल शोबिज को छोड़ दिया था और इस्लाम की राह पर चलने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। अब उन्होंने खुशखबरी सुनाई है। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी और बेटे के साथ फोटो शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया है। देखिए...
गुरुरंधावा ने एक्ट्रेस सई मांजरेकर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों किसी रोमांटिक डेट पर गए हुए हैं। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'जल्द ही सिनेमाघरों में आ रहे हैं।' दरअसल, ये दोनों जोड़ी अपकमिंग फिल्म ' HEER और IRAA ' में नजर आने वाली है।
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लॉन्च कर दिया गया है। इसके लॉन्चिंग इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शिजान खान और अर्चना गौतम ने शिरकत की है और वो मिलकर साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं।
एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया स्टार है। उन्हें कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। अब उन्होंने कमाई के मामले में बॉलीवुड के दिग्गजों को पछाड़ दिया है। एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो उर्वशी हर मिनट के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का आज यानी कि शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट किया जा रहा है। इस एपिसोड में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने शिरकत किया है। उनके शो में आते ही सारा माहौल गुदगुदाने वाला हो गया है। उन्होंने कंटेस्टेंट को घर में खूब एंटरटेन किया है। इसका प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें शो के इस एपिसोड को होस्ट करते हुए देखा गया है। उन्होंने घरवालों को आईना दिखाया है।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाकर फेमस हुईं चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। वो क्यूट अंदाज में नजर आईं। फैंस उनकी प्यारी मुस्कान पर फिदा हो गए हैं। देखिए...
रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के साथ शख्स बदतमीजी करता हुआ दिख रहा है। वो मना करने के बाद भी रणबीर की फोटो और वीडियो बनाता हुए नजर आ रहा है।
उर्फी जावेद अक्सर अपने किसी ना किसी वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। ज्यादातर तो वो अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें नो-मेकअप लुक में स्पॉट किया गया और एक्ट्रेस ने पैपराजी को फोटोज क्लिक कराने से मना कर दिया।
बॉलीवुड एक्टर मिजान जाफरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को इवनिंग जॉगिंग करते देखा जा सकता है। इससे एक बात साफ जाहिर है कि वो भी बाकी एक्टर्स की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बिकिनी में पोज दे रही हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए...
राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके कारण 1.5 महीने तक वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। एक्टर ने खुद खुलासा किया है कि सलमान खान ने उनके पूरे इलाज का खर्च उठाया था।
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि ये वीडियो किसी फोटोशूट का है, लेकिन सना के फैंस ने कमेंट्स में इच्छा जाहिर की है कि वह उन्हें इस तरह दुल्हन बने देखना चाहते हैं।
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का पोस्टर लॉन्च हो गया है।
मराठी एक्टर और टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रविंद्र महाजनी की मौत हो गई है। पुणे में कियारे के घर में उनका शव पड़ा मिला है, जो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
राम चरण और उपासना के घर कुछ दिनों पहले ही बेटी का जन्म हुआ है। हाल ही में उपासना ने अपनी बेटी के खूबसूरत कमरे का वीडियो शेयर किया है। यहां देखें वीडियो
भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्त के साथ हीलिंग थैरेपी कराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।
सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
राखी सावंत किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पैपराजी के सामने वह कह रही हैं कि उन्हें शाहरुख खान का फोन आया है। फोन उठाकर वह बात करने लगती हैं और कहती हैं कि शाहरुख खान इतने जवान कैसे लग रहे हैं।
मराठी फिल्म ने 2 हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विचटर पर जानकारी दी है। फिल्म ने कुल 37.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए कपल का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों साथ में एयरपोर्ट पर नजर आए।
जान्हवी कपूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए लड़खड़ा गईं। यहां देखें वीडियो...
बिग बॉस ओटीटी 2 से इमरजेंसी एग्जिट लेने वाले सायरस ब्रोचा ने शो के बारे में बात की है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया कि उनका अनुभव बहुत भयानक था। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी में का बा के बाद बिहार पर गाने से सुर्खियों में रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब एमपी में का बा गाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बेटे का नाम बताया। उनके बेटे का नाम रुहान इब्राहिम रखा है। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने ये व्लॉग डिलीट कर दिया।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।
