Entertainment News Highlights 14th May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सलमान खान (Salman khan) शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मिलने कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने आधे घंटे तक सीएम से बातचीत की। ममता ने भी ‘भाईजान’ का गर्मजोशी को साथ स्वागत किया। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि उनकी ये मुलाकात की वजह क्या रही थी। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। बीती शाम दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इनकी सगाई में बी-टाउन से बहन प्रियंका चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मीका सिंह पहुंचे थे। वहीं, प्रियंका की बेटी मीरा और पति निक जोनस इस फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मनोरंजन जगत की सभी छोटी-बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां जुड़े रहिए।

Live Updates
14:09 (IST) 14 May 2023
रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म 'दादू आई लव यू' का ट्रेलर

अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म 'दादू आई लव यू' का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें उनके साथ इंडस्ट्री के लिटल स्टार आर्यन बाबू लीड रोल में हैं। फैंस की ओर से इसके ट्रेलर वीडियो को काफा पसंद किया जा रहा है।

https://youtu.be/4MgatDy2emEू'

13:43 (IST) 14 May 2023
रोहित शेट्टी ने लॉन्च किया 'माहौल'

फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूसर राज पंडित का म्यूजिक वीडियो 'माहौल' लॉन्च किया है। ये गाना राज के बेहद ही करीब है। देखिए वीडियो...

13:33 (IST) 14 May 2023
निधी झा और यश कुमार पर बोलीं अंजना सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा (Nidhi jha) ने हाल ही में ट्रोल्स को जवाब दिया और कहा कि उनके पति और अंजना सिंह के एक्स हसबैंड यश कुमार (Yash Kumar) सालों से सिंगल थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) ने इस पर जवाब दिया है। पढ़िए पूरी खबर एक्सक्लूसिव...

13:32 (IST) 14 May 2023
ट्रोल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा

भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा (Nidhi jha) को यश कुमार से शादी करने की वजह से ट्रोल किया जाता रहा है। ऐसे में अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है कि 'यश कुमार सालों से सिंगल थे।' पढ़िए पूरी खबर...

10:57 (IST) 14 May 2023
बिट्रिश सिनेमा ने कैंसिल किया 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की स्क्रिनिंग को बिट्रिश सिनेमा ने कैंसिल कर दिया है। इसे 12 मई को रिलीज किया जाना था। बताया जा रहा है कि इसे लेकर बढ़ते विवाद की वजह से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया, जिसके कारण इसकी रिलीज को कैंसिल करना पड़ा है।

09:51 (IST) 14 May 2023
मामा सलमान खान संग कदम से कदम मिलाती दिखी भांजी

सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भांजी कदम से कदम मिलाते हुए नजर आ रही है। इसमें मामा-भांजे के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।

09:10 (IST) 14 May 2023
इवेंट में अब्दु रोजिक को गोद में उठाकर पहुंचे सोनू सूद

सोनू सूद और अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि लास्ट नाइट के एक इवेंट का है। इसमें एक्टर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अब्दु को गोद में उठाकर पहुंचते हैं।

09:08 (IST) 14 May 2023
ट्रेडिशनल लुक में दिखा सोनम बाजवा

सोनम बाजवा का देसी स्टाइल देखने के लिए मिला है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस को सूट में देखा जा सकता है, जो कि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।

09:06 (IST) 14 May 2023
मदर्स डे पर रेणुका शहाणे ने मां के साथ शेयर की फोटो

'हम आपके हैं कौन' फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने मदर्स डे के मौके पर मां के साथ फोटोज शेयर की है। इसमें दोनों के बीच क्यूट बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

09:03 (IST) 14 May 2023
रिलीज हुआ पवन सिंह की फिल्म 'हर-हर गंगे' का टीजर

पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म 'हर हर गंगे' (Har Har Gange) का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया है। देखिए...

07:57 (IST) 14 May 2023
परिणीति-राघव की हुई सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई है। दोनों ने रिंग सेरेमनी के बाद फोटोज को शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

07:57 (IST) 14 May 2023
सीएम ममता बनर्जी से मिले सलमान खान

सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने ये मुलाकात की क्यों थी।