Entertainment News Highlights 13 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे को ड्रग्स केस में पकड़ने वाले समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनके घर सीबीआई की रेड भी पड़ी है। ‘द केरल स्टोरी’ को बैन करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को लताड़ लगाई है। उनसे कारण पूछा गया है कि जब ये फिल्म पूरे देश में चल रही है तो इसे बंगाल में बैन क्यों किया जाना चाहिए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इसके लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस को सजाया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा का मुंबई स्थित घर भी रोशनी से जगमगा रहा है। मनोरंजन की सारी खबर यहां पढ़ें…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 13 मई
सलमान खान कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है।
#WATCH | Actor Salman Khan meets West Bengal CM Mamata Banerjee at the latter's residence in Kolkata pic.twitter.com/ilydxg9Edi
— ANI (@ANI) May 13, 2023
सारा अली खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पापा सैफ अली खान के साथ डैशिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें उनका कूल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल संग फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'कल मिलते हैं।' आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आने वाली है।
काजल अग्रवाल हाल ही में एक इवेंट में पति गौतम कीचलू संग पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कपल गोल्स दिया। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया।
'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक रील वीडियो में लोडेड गन हाथ में ले रखी थी।
#AbduRozik #BiggBoss16 fame is having a real loaded #gun in his hand given to him by #Goldenboys Bodyguard at #Burgiir restaurant in #Oshiwara, if it misfire could have killed anyone as there were many #celebs inside. @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice @DevenBhartiIPS @Bharat24Liv pic.twitter.com/pcCS9biaox
— Mohsin shaikh ?? (@mohsinofficail) May 11, 2023
सलमान खान को हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वो बुलेट प्रूफ कार और हाई सिक्योरिटी के साथ दिखे हैं। बताया जा रहा है कि वो दबंग टूर के लिए कोलकाता रवाना हुए हैं।
बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर पापोन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनकी देखभाल में 13 साल का बेटा रात भर डटा रहा। उनकी उसकी एक तस्वीर भी अस्पताल से शेयर की है।
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षी पुरी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पवन सिंह के साथ शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। वो भोजपुरी पावरस्टार के साथ बवाल मचाने वाली हैं।
अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें स्पोर्टी लुक में देखा जा सकता है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई आज होने वाली है। इसके लिए कपूरथला हाउस सजाया जा रहा है। कुछ देर पहले परिणीति और राघव तैयारियां देखने पहुंचे थे। बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।
राघव चड्ढा के कपूरथला हाउस के बाहर सुरक्षा के बंदोबस्त हो चुके हैं।
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा परिणीति-राघव की सगाई के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
सिंगर पापोन इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है।
केआरके ने कर्नाटक चुनाव के रुझानों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेबी बंप दिखा रही हैं।
बंगाल में 'द केरल स्टोरी' को बैन करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की सरकार को फटकार लगाई है। उनसे पूछा गया है कि पश्चिम बंगाल को फिल्म पर प्रतिबंध क्यों लगाना चाहिए? ये फिल्म अन्य सभी राज्यों में चल रही है और कुछ भी नहीं हुआ है। इसका फिल्म के कलात्मक मूल्य से कोई लेना-देना नहीं है,” भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया।
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप है। ये NCB के जोनल चीफ थे,जिन्होंने ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। वानखेड़े के घर पर बीती रात सीबीआई की रेड भी पड़ी है।
मनोरंजन की बड़ी और छोटी सारी खबरें यहां पढ़ें….