Entertainment News Highlights 13 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे को ड्रग्स केस में पकड़ने वाले समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनके घर सीबीआई की रेड भी पड़ी है। ‘द केरल स्टोरी’ को बैन करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को लताड़ लगाई है। उनसे कारण पूछा गया है कि जब ये फिल्म पूरे देश में चल रही है तो इसे बंगाल में बैन क्यों किया जाना चाहिए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इसके लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस को सजाया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा का मुंबई स्थित घर भी रोशनी से जगमगा रहा है। मनोरंजन की सारी खबर यहां पढ़ें…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 13 मई

18:57 (IST) 13 May 2023
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिले सलमान खान

सलमान खान कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है।

18:38 (IST) 13 May 2023
पापा सैफ संग इस अंदाज में दिखीं सारा अली खान

सारा अली खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पापा सैफ अली खान के साथ डैशिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें उनका कूल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

18:37 (IST) 13 May 2023
सारा अली खान ने विक्की कौशल संग शेयर की फोटो

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल संग फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'कल मिलते हैं।' आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आने वाली है।

17:44 (IST) 13 May 2023
इवेंट में पति गौतम संग पहुंची काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल हाल ही में एक इवेंट में पति गौतम कीचलू संग पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कपल गोल्स दिया। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया।

16:19 (IST) 13 May 2023
अब्दु रोजिक के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज

'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक रील वीडियो में लोडेड गन हाथ में ले रखी थी।

16:11 (IST) 13 May 2023
'दबंग' टूर के लिए कोलकाता रवाना हुए सलमान खान

सलमान खान को हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वो बुलेट प्रूफ कार और हाई सिक्योरिटी के साथ दिखे हैं। बताया जा रहा है कि वो दबंग टूर के लिए कोलकाता रवाना हुए हैं।

16:09 (IST) 13 May 2023
सिंगर पापोन की बिगड़ी तबीयत, रात भर डटा रहा 13 साल का बेटा

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर पापोन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनकी देखभाल में 13 साल का बेटा रात भर डटा रहा। उनकी उसकी एक तस्वीर भी अस्पताल से शेयर की है।

13:53 (IST) 13 May 2023
पवन सिंह संग बवाल मचाएंगी आकांक्षा पुरी

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षी पुरी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पवन सिंह के साथ शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। वो भोजपुरी पावरस्टार के साथ बवाल मचाने वाली हैं।

13:33 (IST) 13 May 2023
स्पोर्टी लुक में दिखीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें स्पोर्टी लुक में देखा जा सकता है।

13:01 (IST) 13 May 2023
राघव चड्ढा संग सगाई की तैयारियां देखने पहुंची परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई आज होने वाली है। इसके लिए कपूरथला हाउस सजाया जा रहा है। कुछ देर पहले परिणीति और राघव तैयारियां देखने पहुंचे थे। बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।

12:41 (IST) 13 May 2023
सगाई के दिन राघव चड्ढा के घर के बाहर पूरी सुरक्षा

राघव चड्ढा के कपूरथला हाउस के बाहर सुरक्षा के बंदोबस्त हो चुके हैं।

11:36 (IST) 13 May 2023
परिणीति-राघव की सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे दिल्ली

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा परिणीति-राघव की सगाई के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

11:15 (IST) 13 May 2023
अस्पताल में भर्ती सिंगर पापोन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सिंगर पापोन इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है।

11:09 (IST) 13 May 2023
कर्नाटक चुनाव को लेकर केआरके ने भाजपा को घेरा

केआरके ने कर्नाटक चुनाव के रुझानों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:26 (IST) 13 May 2023
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेबी बंप दिखा रही हैं।

09:27 (IST) 13 May 2023
ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

बंगाल में 'द केरल स्टोरी' को बैन करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की सरकार को फटकार लगाई है। उनसे पूछा गया है कि पश्चिम बंगाल को फिल्म पर प्रतिबंध क्यों लगाना चाहिए? ये फिल्म अन्य सभी राज्यों में चल रही है और कुछ भी नहीं हुआ है। इसका फिल्म के कलात्मक मूल्य से कोई लेना-देना नहीं है," भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया।

09:23 (IST) 13 May 2023
आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले NCB के पूर्व अधिकारी के घर CBI की रेड

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप है। ये NCB के जोनल चीफ थे,जिन्होंने ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। वानखेड़े के घर पर बीती रात सीबीआई की रेड भी पड़ी है।

मनोरंजन की बड़ी और छोटी सारी खबरें यहां पढ़ें....