Entertainment News Highlights 12th June: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम US टूर पर जा रही है। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कपिल की टीम हर साल ऐसे टूर पर दर्शकों का मनोरंजन करती रही है। लेकिन, इस खुशमिजाजी माहौल के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस टूर से दूरी बना ली है। वो इसका हिस्सा नहीं होंगे। इसकी जानकारी कृष्णा ने एक इंटरव्यू में दी है कि वो इसमें क्यों नहीं जा रहे हैं? इसकी वजह है कि इस टूर की डेट्स से कृष्णा के कई प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश कर रही है। इसके साथ ही डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने बॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली है। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। आमिर खान से लेकर सनी लियोनी तक ने वेडिंग सेरेमनी में ग्लैमर का तड़का लगाया है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
17:12 (IST) 12 Jun 2023
29 जून को रिलीज हो रही है ‘सत्यप्रेम की कथा’

'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं।

17:09 (IST) 12 Jun 2023
शाहरुख खान बेटी सुहाना की फिल्म के लिए किया पोस्ट

शाहरुख खान ने सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर पोस्ट किया है। यह फिल्म जोया अख्तर और रीमा कागती ने बनाई है।

16:30 (IST) 12 Jun 2023
हरियाणा के सीएम ने देखी ‘आदिपुरुष’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फिल्म 'आदिपुरुष' की झलक देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने गीतकार मनोज मुंतशिर से भी मुलाकात की है।

15:25 (IST) 12 Jun 2023
अनन्या बिरला देंगी रणबीर कपूर का साथ

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के लिए तैयार है। इसे 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में रणबीर कपूर ने हाल ही में ऐलान किया कि वो दस हजार टिकट खरीदेंगे और गरीब लोगों को इसे फ्री में देंगे। इसी में उनका साथ देने के लिए अनन्या बिरला ने फैसला किया है। वो अपने समाज सेवा के काम के लिए जानी जाती हैं।

14:43 (IST) 12 Jun 2023
‘सत्यप्रम की कथा’ का नया गाना ‘आज के बाद’ वायरल

'सत्यप्रेम की कथा' का टाइटल सॉन्ग 'आज के बाद' अपने शानदार म्यूजिक के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस रोमांटिक गाने ने 24 घंटों में ही 30 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।

13:33 (IST) 12 Jun 2023
‘गदर-2’ का टीजर वीडियो रिलीज

सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

13:15 (IST) 12 Jun 2023
अजय देवगन ने अपनी वाइफ काजोल के लिए किया ये दिलचस्प ट्वीट

अजय देवगन ने काजोल के लिए क्या ट्वीट किया है, यहां देखिए

12:46 (IST) 12 Jun 2023
The Archies का नया पोस्टर हुआ आउट

जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म The Archies.

12:27 (IST) 12 Jun 2023
वेडिंग रिस्पेशन में अलाया फर्नीचरवाला का दिखा ग्लैमरस अवतार

अलाया फर्नीचरवाला ने बीती रात इरा त्रिवेदी और प्रोड्यूसर मधु मंटेना के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की थी। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की साड़ी में ग्लैमरस देखा गया।

12:25 (IST) 12 Jun 2023
23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘टीकू वेड्स शेरू’

'टीकू वेड्स शेरू' कंगना रनौत के प्रोडक्शन मे बनी फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में हैं।

12:24 (IST) 12 Jun 2023
दिल्ली पुलिस में कार्यरत रजत राठौड़ ने गाना गाकर जीता दिल

रजत राठौड़ दिल्ली पुलिस में हैं, और उन्होंने इतनी खूबसूरती से ये गाना गाया है कि लोगों का दिल जीत लिया है।

12:23 (IST) 12 Jun 2023
कार्तिक आर्यन का डीसेंट लुक वायरल

कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूसर मधु मंटेना की वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान उनका डीसेंट लुक देखने के लिए मिला। देखिए…

12:02 (IST) 12 Jun 2023
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ ने फिर शेयर की बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ के जीवन में नए शख्स की एंट्री हुई है, एक्ट्रेस ने साथ में तस्वीरें शेयर की हैं।

10:14 (IST) 12 Jun 2023
कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर और रणबीर कपूर पर निशाना

कंगना रनौत ने रणबीर और करण पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके खिलाफ काफी बुरी अफवाहें फैलाई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:09 (IST) 12 Jun 2023
वेदांत और कृष्णा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉबी देओल

बॉबी देओल ने वेदांत और कृष्णा के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान वो कूल अंदाज में दिखे।

09:08 (IST) 12 Jun 2023
गाउन में दिखा ‘बेबी डॉल’ का ग्लैमरस लुक

'बेबी डॉल' उर्फ सनी लियोनी का वेडिंग से लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा की शादी में शिरकत की थी। इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला।

09:07 (IST) 12 Jun 2023
साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं अविका गौर

'बालिका वधु' फेम एक्ट्रेस अविका गौर का खूबसूरत लुक देखने के लिए मिला, जो काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस को वेडिंग में साड़ी में देखा गया। उन्होंने प्रिंटेड साड़ी में अपना ग्लैमरस लुक दिखाया है।

09:05 (IST) 12 Jun 2023
प्रोड्यूसर Madhu Mantena ने की शादी

Ira Trivedi और रामायण के Producer Madhu Mantena ने शादी कर ली है। इनकी वेडिंग में बी-टाउन से कई सितारों ने शिरकत की थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देखिए…

09:04 (IST) 12 Jun 2023
विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा ने बॉयफ्रेंड से रचाई शादी

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने बॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली है। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।

09:02 (IST) 12 Jun 2023
कपिल शर्मा के यूएस टूर से कृष्णा अभिषेक ने बनाई दूरी

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम US टूर पर जा रही है। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कपिल की टीम हर साल ऐसे टूर पर दर्शकों का मनोरंजन करती रही है। लेकिन, इस खुश मिजाजी माहौल के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस टूर से दूरी बना ली है। वो इसका हिस्सा नहीं होंगे। इसकी जानकारी कृष्णा ने एक इंटरव्यू में दी है कि वो इसमें क्यों नहीं जा रहे हैं। इसकी वजह है कि इस टूर की डेट्स से कृष्णा के कई प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश कर रही है।