Entertainment News Highlights 12th June: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम US टूर पर जा रही है। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कपिल की टीम हर साल ऐसे टूर पर दर्शकों का मनोरंजन करती रही है। लेकिन, इस खुशमिजाजी माहौल के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस टूर से दूरी बना ली है। वो इसका हिस्सा नहीं होंगे। इसकी जानकारी कृष्णा ने एक इंटरव्यू में दी है कि वो इसमें क्यों नहीं जा रहे हैं? इसकी वजह है कि इस टूर की डेट्स से कृष्णा के कई प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश कर रही है। इसके साथ ही डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने बॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली है। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। आमिर खान से लेकर सनी लियोनी तक ने वेडिंग सेरेमनी में ग्लैमर का तड़का लगाया है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं।
शाहरुख खान ने सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर पोस्ट किया है। यह फिल्म जोया अख्तर और रीमा कागती ने बनाई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फिल्म 'आदिपुरुष' की झलक देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने गीतकार मनोज मुंतशिर से भी मुलाकात की है।


ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के लिए तैयार है। इसे 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में रणबीर कपूर ने हाल ही में ऐलान किया कि वो दस हजार टिकट खरीदेंगे और गरीब लोगों को इसे फ्री में देंगे। इसी में उनका साथ देने के लिए अनन्या बिरला ने फैसला किया है। वो अपने समाज सेवा के काम के लिए जानी जाती हैं।

'सत्यप्रेम की कथा' का टाइटल सॉन्ग 'आज के बाद' अपने शानदार म्यूजिक के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस रोमांटिक गाने ने 24 घंटों में ही 30 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।
सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
अजय देवगन ने काजोल के लिए क्या ट्वीट किया है, यहां देखिए
जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म The Archies.
अलाया फर्नीचरवाला ने बीती रात इरा त्रिवेदी और प्रोड्यूसर मधु मंटेना के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की थी। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की साड़ी में ग्लैमरस देखा गया।
'टीकू वेड्स शेरू' कंगना रनौत के प्रोडक्शन मे बनी फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में हैं।
रजत राठौड़ दिल्ली पुलिस में हैं, और उन्होंने इतनी खूबसूरती से ये गाना गाया है कि लोगों का दिल जीत लिया है।
कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूसर मधु मंटेना की वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान उनका डीसेंट लुक देखने के लिए मिला। देखिए...
हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ के जीवन में नए शख्स की एंट्री हुई है, एक्ट्रेस ने साथ में तस्वीरें शेयर की हैं।
कंगना रनौत ने रणबीर और करण पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके खिलाफ काफी बुरी अफवाहें फैलाई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉबी देओल ने वेदांत और कृष्णा के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान वो कूल अंदाज में दिखे।
'बेबी डॉल' उर्फ सनी लियोनी का वेडिंग से लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा की शादी में शिरकत की थी। इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला।
'बालिका वधु' फेम एक्ट्रेस अविका गौर का खूबसूरत लुक देखने के लिए मिला, जो काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस को वेडिंग में साड़ी में देखा गया। उन्होंने प्रिंटेड साड़ी में अपना ग्लैमरस लुक दिखाया है।
Ira Trivedi और रामायण के Producer Madhu Mantena ने शादी कर ली है। इनकी वेडिंग में बी-टाउन से कई सितारों ने शिरकत की थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देखिए...
डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने बॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली है। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।
कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम US टूर पर जा रही है। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कपिल की टीम हर साल ऐसे टूर पर दर्शकों का मनोरंजन करती रही है। लेकिन, इस खुश मिजाजी माहौल के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस टूर से दूरी बना ली है। वो इसका हिस्सा नहीं होंगे। इसकी जानकारी कृष्णा ने एक इंटरव्यू में दी है कि वो इसमें क्यों नहीं जा रहे हैं। इसकी वजह है कि इस टूर की डेट्स से कृष्णा के कई प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश कर रही है।