Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर चर्चा में हैं। इसे इसी साल जून महीने में रिलीज किया जाएगा। बीते दिन ही इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज किया गया मगर इसे कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। इसके इवेंट में प्रभास और कृति दोनों ने ही शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस का साड़ी वाला लुक काफी वायरल हुआ था। ऐसे में अब उनकी साड़ी को लेकर खबर आ रही है, जिसे काफी महंगी बताया जा रहा है। डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने कृति की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी साड़ी में 24 कैरेट गोल्ड को प्रिंट किया गया था। वहीं, इसके साथ ही एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) केदारनाथ पहुंचीं। उन्होंने वहां से अपनी फोटोज को शेयर किया है, जिसमें उन्हें ट्रैडिशनल लुक और भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ देखा जा सकता है।
आलिया भट्ट के हाथ एक और उपलब्धि लगी है। वो फैशन हाउस Gucci की पहली भारतीय ब्रांड एम्बेसडर बन गई हैं।
सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले उन्हें होने वाली पत्नी दृशा के साथ डिनर डेट पर देखा गया है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई है। देखिए...
नीना गुप्ता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह उन लोगों को लताड़ लगाती हुई नजर आ रही हैं कि जो उन्हें हिंदी बोलने पर ट्रोल करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दीपिका पादुकोण हाल ही में टाइम्स मैगजीन के कवर स्टोरी देखी गईं हैं। जिसके बाद उनकी काफी तारीफ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
‘बिग बॉस 15’ के अलावा वह कई टीवी शोज में नजर आईं आ चुकीं डोनल बिष्ट ने हाल ही एक फर्जी कास्टिंग को लेकर पर्दाफाश किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पास्ट रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कमाल राशिद खान ने हाल ही कपिल शर्मा शो पर निशाना साधा है। यहां पढ़े पूरी खबर...
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या के घर एक बार फिर से चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कार की चाबी खोने की भी शिकायत दर्ज कराई है। सौंदर्या के घर में इससे पहले भी चोरी चुकी है। उस समय लाखों की जूलरी चोरी होने का मामला सामने आया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह अब छोटे रोल नहीं करेंगे। वह अपना पैसा लगाकर भी फिल्म करने को तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि एक टाइम था जब वह तोतले हो गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कार्तिक आर्यन की एक्टिंग और क्यूटनेस पर फैंस फिदा है। उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी है। अब इस बीच उज्बेकिस्तानी सिंगर्स ने कार्तिक का गाना 'मेरे ढोलना' (Mere Dholna) गाया है। इसका वीडियो एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
महिमा चौधरी को हाल ही में बेटी के साथ एक इवेंट में देखा गया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है। महिमा की बेटी खूबसूरती में एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। उनकी क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने पहली बार मुंबई मैट्रो का सफर किया है। मैट्रो के अंदर से एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है।
'द केरल स्टोरी' की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसने छठे दिन भी बंपर कमाई है। अब तो लोग अंदाजा भी लगाने लगे हैं कि फिल्म अगर इसी तरह से कमाई करेगी तो वो जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। पढ़िए पूरी खबर...
दिशा पाटनी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी इवेंट में पहुंची थीं और अपने बवाल लुक से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
अदा शर्मा आज 31 साल की हो गई हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने दिन की शुरुआत भोलेनाथ के दर्शन करके किए हैं। उन्होंने अपना वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वो शिव तांडव का मंत्र उच्चारण करते हुए नजर आ रही हैं।
केआरके ने एक बार फिर से कपिल शर्मा शो पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों-इशारों में शो को पनौती बताया है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, ''पठान', 'KGF', 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'कांतारा' को कपिल शर्मा शो में प्रमोट नहीं किया गया तो ये फिल्में हिट रही हैं।'
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार उन्हें मुंबई एयरपोर्ट राघव चड्ढा के साथ देखा गया था, जिसके बाद इनकी शादी और सगाई को लेकर खबरें तेज हो गईं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि वो दिल्ली के कपूरथला हाउस, कनॉट प्लेस में सगाई करेंगी। इसकी सारी तैयारियां भी हो गई हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 13 मई को सगाई करेंगे।
हॉलिवुड एक्टर Robert De Niro सातवीं बार पापा बने हैं। वो 79 साल के हैं, जब एक बार फिर से पिता बने हैं।
कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्चिंग का है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्हें सीट नहीं मिलती है तो वो जमीन पर ही बैठ जाती हैं।
'आदिपुरुष' का ट्रेलर वीडियो बीते दिनों ही रिलीज किया गया। इसके लॉन्चिंग इवेंट में कृति सेनन और प्रभास ने भी शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस को साड़ी में देखा गया था, जिसे 24 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है।
सारा अली खान को उनके संस्कारों की वजह से भी जाना जाता है। वो हिंदू और मुस्लिम सभी धर्मों की इज्जत करती हैं और अक्सर देखा गया है कि वो मंदिर-मस्जिद जाती रहती हैं। ऐसे में वो हाल ही में केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची हैं। इस दौरान की उन्होंने फोटो भी शेयर की थी।