Entertainment News LIVE Updates 11 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस होने के साथ ही बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं। उन्होंने हेल्थकेयर कॉस्मेटिक ब्रांड क्लेन्स्टा में निवेश और साझेदारी करके नया कारोबार शुरू किया है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहम अपने बेटे को लेकर पूरे 19 दिन बाद अस्पताल से घर पहुंचे हैं। दोनों का बच्चे के साथ घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ है। इसकी तस्वीर शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साइरस ब्रोचा ने बिग बॉस ओटीटी 2 से फैमिली इमरजेंसी के चलते एग्जिट ली है। मेकर्स ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि उनके परिवार ने फैंस से अपील की है कि उनकी प्राइवेसी की इज्जत की जाए। रैपर/सिंगर बादशाह ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर टिप्पणी की है। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जाकर फिल्म के बजट का जिक्र करते हुए चुटकी ली है। सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर एक्टर को लेकर बयान दिया है। मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 11 जुलाई 2023
शाहरुख खान की फिल्म का जवान का प्रीव्यू हाल ही में जारी किया गया है जिसकी सलमान ख़ान ने जमकर तारीफ की है।
हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के घर से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई है। टीना नोल्स की गैरमौजूदगी में चोरों ने उनके घर की तिजोरी को साफ कर दिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।
पुलिस ने मंगलवार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट कॉरियोग्राफर कनल कन्नन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, कनल कन्नन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
उर्फी जावेद ने एक और नया लुक अपनाया है। लोग उनके कम कपड़ों से परेशान हैं, लेकिन अब उर्फी ने ऐसा कुछ पहना है जिसमें उनका चेहरा भी नजर नहीं आ रहा है।
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बड़ी जानकारी दी है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एल्विस यादव बीबी हाउस में जा सकते हैं।
बादशाह ने हाल ही में फिल्म Adipurush को लेकर तंज कसा है। 'इंडियाज' गॉट टैलेंट में उन्होंने फिल्म के बजट पर कटाक्ष किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
केआरके ने ट्विटर पर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एक न्यूज चैनल पर बात करते नजर आ रहे हैं। अंत में होस्ट ने उन्हें अंग्रेजी में कुछ कहा और वह समझ नहीं पाए। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसपर केआरके ने कहा कि ये है चौथी फेल होने का सबूत।
ये रहा चौथी फेल का सबूत!! pic.twitter.com/EIQzU5uFMw
— KRK (@kamaalrkhan) July 10, 2023
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 19 दिन बाद अपने बेटे को घर ले गए हैं। जहां उनका परिवार ने ग्रैंड वेलकम किया। शोएब ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ झलक फैंस को दिखाई है।
परिणीति चोपड़ा ने हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स कंपनी में निवेश किया है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है।
साइरस ब्रोचा ने Bigg Boss OTT 2 से एग्जिट ली है। मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि साइरस को परिवार में हुई मेडिकल इमरजेंसी के कारण शो छोड़ना पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें