Entertainment News LIVE Updates 11 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस होने के साथ ही बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं। उन्होंने हेल्थकेयर कॉस्मेटिक ब्रांड क्लेन्स्टा में निवेश और साझेदारी करके नया कारोबार शुरू किया है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहम अपने बेटे को लेकर पूरे 19 दिन बाद अस्पताल से घर पहुंचे हैं। दोनों का बच्चे के साथ घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ है। इसकी तस्वीर शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साइरस ब्रोचा ने बिग बॉस ओटीटी 2 से फैमिली इमरजेंसी के चलते एग्जिट ली है। मेकर्स ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि उनके परिवार ने फैंस से अपील की है कि उनकी प्राइवेसी की इज्जत की जाए। रैपर/सिंगर बादशाह ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर टिप्पणी की है। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जाकर फिल्म के बजट का जिक्र करते हुए चुटकी ली है। सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर एक्टर को लेकर बयान दिया है। मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 11 जुलाई 2023

21:55 (IST) 11 Jul 2023
जवान का टीजर देखकर सलमान खान ने की शाहरुख खान की तरीफ

शाहरुख खान की फिल्म का जवान का प्रीव्यू हाल ही में जारी किया गया है जिसकी सलमान ख़ान ने जमकर तारीफ की है।

21:28 (IST) 11 Jul 2023
हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से की मां के घर से करोड़ों रुपये की चोरी

हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के घर से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई है। टीना नोल्स की गैरमौजूदगी में चोरों ने उनके घर की तिजोरी को साफ कर दिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।

21:25 (IST) 11 Jul 2023
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कनल कन्नन

पुलिस ने मंगलवार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट कॉरियोग्राफर कनल कन्नन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, कनल कन्नन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

15:51 (IST) 11 Jul 2023
उर्फी जावेद का नया हैंगआउट लुक

उर्फी जावेद ने एक और नया लुक अपनाया है। लोग उनके कम कपड़ों से परेशान हैं, लेकिन अब उर्फी ने ऐसा कुछ पहना है जिसमें उनका चेहरा भी नजर नहीं आ रहा है।

13:41 (IST) 11 Jul 2023
शुरू हुई 'स्त्री 2' की शूटिंग, राजकुमार राव ने दी जानकारी

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बड़ी जानकारी दी है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

13:40 (IST) 11 Jul 2023
Bigg Boss OTT 2 में एंट्री ले सकते हैं एल्विस यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एल्विस यादव बीबी हाउस में जा सकते हैं।

11:08 (IST) 11 Jul 2023
'आदिपुरुष' के बजट पर बादशाह ने कसा तंज

बादशाह ने हाल ही में फिल्म Adipurush को लेकर तंज कसा है। 'इंडियाज' गॉट टैलेंट में उन्होंने फिल्म के बजट पर कटाक्ष किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:03 (IST) 11 Jul 2023
केआरके ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया चौथी फेल

केआरके ने ट्विटर पर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एक न्यूज चैनल पर बात करते नजर आ रहे हैं। अंत में होस्ट ने उन्हें अंग्रेजी में कुछ कहा और वह समझ नहीं पाए। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसपर केआरके ने कहा कि ये है चौथी फेल होने का सबूत।

10:00 (IST) 11 Jul 2023
दीपिका कक्कड़ के बेटे का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 19 दिन बाद अपने बेटे को घर ले गए हैं। जहां उनका परिवार ने ग्रैंड वेलकम किया। शोएब ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ झलक फैंस को दिखाई है।

09:55 (IST) 11 Jul 2023
परिणीति चोपड़ा बनीं बिजनेसवुमन

परिणीति चोपड़ा ने हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स कंपनी में निवेश किया है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है।

09:54 (IST) 11 Jul 2023
इस कारण बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर हुए साइरस ब्रोचा

साइरस ब्रोचा ने Bigg Boss OTT 2 से एग्जिट ली है। मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि साइरस को परिवार में हुई मेडिकल इमरजेंसी के कारण शो छोड़ना पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें