Entertainment News Highlights 1 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं, मुंबई में NMACC के इवेंट में बॉलीवुड के सितारों का तांता लगा। शाहरुख खान, सलमान खान समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियां इसमें पहुंचीं। मुकेश अंबानी का परिवार भी इसमें शामिल हुआ। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ इंडिया आ चुकी हैं। इवेंट में वह निक जोनस के साथ नजर आईं। आईपीएल के उद्घाटन पर अरिजीत सिंह ने एमएस धोनी के पैर छुए, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरें तेज होती जा रही है। अजय देवगन ‘भोला’ का प्रदर्शन दूसरे दिन भी फीका रहा। उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने कपड़ों से दूसरों की भावनाए आहत करने के लिए माफी मांगी है। ऐसी और खबरों के लिए पढ़ते रहें…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 1 अप्रैल
मुंबई में हुए NMACC के इवेंट में रघुपति राघव भजन पर कमाल की परफॉर्मेंस की।
आमिर खान भी इस इवेंट में अपने बेटे, बेटी और उनके मंगेतर के साथ नजर आए।
NMACC इवेंट में ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं।
NMACC इवेंट में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख फैंस काफी खुश हुए।
दीपिका पादुकोण और रणवीर NMACC इवेंट में हाथों में हाथ डाले नजर आए।
NMACC इवेंट पर शाहरुख खान ने गौरी और सुहाना संग पोज दिए।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर खुलासा किया था। जिसके बाद कंगना ने कहा था कि प्रियंका ने करण जौहर के कारण भारत छोड़ा है। अब करण और प्रियंका NMACC इवेंट में एक दूसरे को ग्रीट करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मनोरंजन जगत की सभी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।