नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगैटो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पैपराजी द्वारा सोलो पोज देने के लिए पूछे जाने पर कहा अब मैं सिंगल नहीं रहा। ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1022 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ ने अब तक महज 12.07 करोड़ ही कमाए हैं। नसीरुद्दीन शाह अकबर को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं, जिसके कारण वह चर्चा में हैं। शाहिद कपूर ने कहा जब लोग उन्हें क्यूट कहते हैं उन्हें काफी बुरा लगता है। मनोरंजन जगत की सभी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 1 मार्च

19:57 (IST) 1 Mar 2023
कपिल शर्मा की Zwigato का ट्रेलर हुआ रिलीज

कपिल शर्मा बीते कई दिनों से अपनी फिल्म Zwigato को लेकर चर्चा में हैं। आखिरकार उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें डिलीवरी बॉय के संघर्ष के बारे में दिखाया है।

12:59 (IST) 1 Mar 2023
सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से दूसरे गाने 'बिल्ली बिल्ली' की झलक आई सामने

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से दूसरे धमाकेदार डांस नबंर 'बिल्ली बिल्ली' की झलक सामने आ गई है।

12:23 (IST) 1 Mar 2023
धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और अंबानी को मिली बम से घर उड़ाने की धमकी

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को फोन पर बम से उनके घर उड़ाने की धमकी मिली है। अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

12:20 (IST) 1 Mar 2023
Oscar 2023 में होगा 'नाटू-नाटू' का लाइव परफॉर्मेंस

ऑस्कर 2023 के लिए RRR के नाटू-नाटू गाने पर लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

10:55 (IST) 1 Mar 2023
हांगकांग की मॉडल का सिर सूप के कटोरे में मिला

हांगकांग की मॉडल एब्बी चोई बीते कई दिनों से लापता थीं, अब उनका सिर फ्रिज में रखे सूप के कटोरे में मिला है।

10:05 (IST) 1 Mar 2023
The Kapil Sharma के शो में एमसी स्टैन मचाएंगे धमाल

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं, जहां वह अपने रैप से सबकों एंटरटेन करेंगे।

10:00 (IST) 1 Mar 2023
मां की मौत के एक महीने बाद भावुक हुई राखी सावंत, खोले पति के नए राज

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर फैंस को बताया कि आदिल अब और नए कारनामे कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी खबरों को यहां पढ़ें।