कई लोगों के मसीहा कहलाए जाने वाले सोनू सूद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद को वायरल वीडियो में स्पीति वैली में बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए देखा गया था, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन, स्पीति पुलिस ने बताया कि ये 2023 का है। अभिनेता को इस पुराने वीडियो के लिए ट्रोल किया जा रहा था, जिसके बाद अब उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये स्क्रिप्ट का हिस्सा था।

सोनू सूद ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और इसके साथ ही कैप्शन में सफाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘सुरक्षा पहले है और वो हमेशा कानून का पालन करते हैं, बिना हेलमेट वाला पुराना क्लिप स्क्रिप्ट का हिस्सा था। एक्टर ने इस पर लोगों से ध्यान ना देने का अनुरोध किया और कहा कि गाड़ी सुरक्षित चलाएं, समझदारी से चलाएं और हमेशा हेलमेट पहनें। इस वायरल वीडियो में सोनू सूद को अपनी टीम के साथ बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताई सच्चाई

सोनू सूद के वीडियो पर सवाल उठाए जाने के बाद स्पीति पुलिस ने एक्स पर एक बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे सोनू सूद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बयान में लिखा है, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेता लाहौल-स्पीति जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो वर्ष 2023 का प्रतीत होता है। हालांकि, प्रामाणिकता की जांच का काम डीएसपी मुख्यालय, काइलंग को सौंप दिया गया है। कानून के अनुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई आवश्यक होगी, वह जिला पुलिस द्वारा की जाएगी। जिला पुलिस लाहौल-स्पीति सभी नागरिकों और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और अनुशासित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील करती है।”

Live Updates
23:00 (IST) 27 May 2025
LIVE: ‘स्पिरिट’ में दीपिका को रिप्लेस के लिए इतनी रकम ले रहीं तृप्ति डिमरी

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण को उनके नखरों की वजह से फिल्म को छोड़ना पड़ा। वो इसके लिए उनसे कम फीस ले रही हैं। पढ़िए पूरी खबर।

22:50 (IST) 27 May 2025

‘दुआओं में याद रखना…’, दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का कैंसर, एक्ट्रेस ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर करके फैंस को झटका दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें सेकेंड स्टेज का कैंसर हो गया है। उन्होंने फैंस से दुआ करने के लिए कहा है। …अधिक जानकारी
22:13 (IST) 27 May 2025

‘गाना नहीं बवंडर है’, रैपर बादशाह को भाया भोजपुरी देसी स्टार समर सिंह का गाना ‘बलमुआ के बल्लम’, दिया झक्कास रिएक्शन | Bhojpuri Adda

Badshah On Samar Singh Song Balamuwa Ke Ballam: भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ पर रैपर बादशाह ने रिएक्ट किया है। इस गाने को 271 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाने ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। …यहां पढ़ें
19:43 (IST) 27 May 2025
ना ढोल ना शहनाई, तलाक की खबरों के बीच युविका चौधरी ने फिर से रचाई शादी, प्रिंस नरूला बोले- ‘जबरदस्ती कराई…’ | TV Adda

टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पिछले काफी समय से निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। यहां तक कि चर्चा रही कि दोनों का 7 साल पुराना रिश्ता तलाक के मोड़ तक पहुंच गया है। इसी बीच अब खबर है कि युविका ने फिर से शादी की है। …पूरी जानकारी

19:03 (IST) 27 May 2025

‘कनप्पा’ में प्रभास का कटा सीन, अब 27 मिनट ही स्क्रीन पर दिखेंगे ‘बाहुबली’, विष्णु मांचू ने किया खुलासा | Exclusive

Prabhas Scene Trimmed in Kannappa: ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास फिल्म ‘कनप्पा’ में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर और लीड एक्टर विष्णु मांचू ने उनके रोल को लेकर जनसत्ता.कॉम से बात की और खुलासा किया कि फिल्म में फाइनल एडिटिंग के बाद उनके सीन्स को काटा गया है। …पूरी जानकारी
18:13 (IST) 27 May 2025

‘मुझे चूहे, गीदड़-खरगोश नहीं, शेर चाहिए’, आकांक्षा पुरी ने बताया कैसे पार्टनर की है तलाश, कहा- वो लड़का चाहिए जो मेरे साथ…

Akanksha Puri On Life Partner: ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अपने लाइफ पार्टनर को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो पार्टनर की तलाश करके थक चुकी हैं। उन्हें अब तक चूहे, गीदड़ खरगोश मिले हैं जबकि एक्ट्रेस को शेर की तलाश है। …अधिक जानकारी
17:39 (IST) 27 May 2025

2 बार किया रिजेक्ट, फोन पर सुनी पूरी स्क्रिप्ट, ‘कनप्पा’ में शिव जी के रोल के लिए यूं राजी हुए थे अक्षय कुमार | Exclusive

Akshay Kumar Kannappa Vishnu Manchu: हिंदी के साथ अक्षय कुमार तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वो फिल्म ‘कनप्पा’ में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ तेलुगु स्टार विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। फिल्म को 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। …यहां पढ़ें
17:01 (IST) 27 May 2025

‘भतीजा लगता है, जो तुझे बताऊं’, ‘हाउसफुल 5’ में फीस के सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, कहा- ‘क्यों रेड डालना है?’

Akshay kumar Fees for Housefull 5: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में 18 किरदार हैं, जिसमें मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने की कोशिश की गई है। …यहां पढ़ें
16:18 (IST) 27 May 2025
LIVE: झूठ बोलकर आदित्य रॉय के घर में घुसी महिला

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनके घर में अज्ञात महिला घुस गई। मामला 26 मई सोमवार का है। मुंबई पुलिस ने दुबई से आई एक महिला को आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में बहाने से घुसने के आरोप में हिरासत में लिया है।  पुलिस के मुताबिक, 47 साल की महिला ने हाउस हेल्प की मदद से घर में एंट्री। उसने झूठा बोला कि वो एक्टर को कपड़े और गिफ्ट देने आई है, जिसके बाद हाउस हेल्प ने उसे घर में आने दिया। उसने दावा किया था कि 6 मीटिंग का टाइम फिक्स है। फिर जब आदित्य घर आए तो हाउस हेल्प ने इसके बारे में बताया तो वो चौंक गए थे। आदित्य ने कहा कि वो ऐसी महिला के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। महिला ने एक्टर के करीब जाने की भी कोशिश की। इसके बाद आदित्य ने तुरंत सोसायटी की सिक्योरिटी को कॉन्टेक्ट किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

16:10 (IST) 27 May 2025

’32 साल से साथ हैं…उम्मीद नहीं थी’, परेश रावल संग ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, ‘कोर्ट इसे हैंडल करेगा’

अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में परेश रावल के साथ ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हुए विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कहा कि मामला काफी गंभीर है तो इसे कोर्ट ही हैंडल करेगा। उन्हें एक्टर से ऐसी उम्मीद नहीं थी। …और पढ़ें
15:16 (IST) 27 May 2025

Housefull 5 Trailer Review: पत्नियों की अदला-बदली और मर्डर मिस्ट्री के साथ लगा जबरदस्त कॉमेडी का तड़का, जारी हुआ ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर

Housefull 5 Trailer Review: अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस अक्षय की कॉमेडी को देखकर काफी इंप्रेस हुए हैं और इसे देख लोग कॉमेडी मूवीज का कमबैक बता रहे हैं। …यहां पढ़ें
11:41 (IST) 27 May 2025

‘शक्ति कपूर को मात दे दी’, पीएम मोदी के ‘रोटी खाओ, वरना मेरी गोली’ वाले बयान पर केआरके ने ली चुटकी

केआरके ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी की तुलना बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर से की है। उनकी पोस्ट पर तमाम यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं और पीएम के बयान को गलत बताया है। …यहां पढ़ें
10:31 (IST) 27 May 2025
LIVE: शिल्पा शेट्टी की फिटनेस देख हैरान हुए फैंस

हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक इवेंट में शामिल हुईं। उनका लुक और फिटनेस देख फैंस हैरान हो गए। वो बेहद खूबसूरत और स्टनिंग दिख रही थीं। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की है। आप भी देखें।

10:27 (IST) 27 May 2025
LIVE: मालविका राज की अनदेखी प्रेग्नेंसी पिक्स

एक्ट्रेस मालविका राज ने हाल ही में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब उनकी कुछ अनदेखी प्रेग्नेंसी तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें वो फूलों के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

10:12 (IST) 27 May 2025

‘आपका लड़का लात मारता है’, सौतेली मां मधुबाला और पिता किशोर कुमार के बीच में सोते थे अमित कुमार, सुनाया पुराना किस्सा| CineGram

अमित कुमार ने बताया कि उनका अपने पिता की पत्नियों के साथ रिश्ता अच्छा था। उन्हें कभी इस बात से आपत्ति नहीं थी कि उनके पिता ने उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। …यहां पढ़ें
09:39 (IST) 27 May 2025

‘खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे’, संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण पर लगाया ‘डर्टी पीआर गेम’ का आरोप?

संदीप वांगा रेड्डी ने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे लोग दीपिका पादुकोण से जोड़कर देख रहे हैं। इस पोस्ट में उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट का भी जिक्र है और नरीवाद की भी बात की गई है। …यहां पढ़ें
09:39 (IST) 27 May 2025
LIVE: संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण पर लगाया ‘डर्टी पीआर गेम’ का आरोप?

संदीप सेड्डी वांगा ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जिसे यूजर्स दीपिका पादुकोण से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए बहुत कुछ लिखा है, जिससे साफ पता चल रहा है कि ये सब उनकी फिल्म से बाहर होने वाली एक्ट्रेस दीपिका के लिए ही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

09:23 (IST) 27 May 2025
LIVE: नियमों को तोड़ते हुए सोनू सूद का वीडियो वायरल

सोनू सूद का पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो स्पिति में बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे हैं। आप भी देखें…

08:03 (IST) 27 May 2025
LIVE: बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई सूरज पंचोली की फिल्म

राज कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म ने 4 दिनों में कुल 32.75 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ओपनिंग की थी। सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी तारीफ हुई, जिसके बाद दूसरे दिन इसका कलेक्शन 9.5 करोड़ हो गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को पहले रविवार यानी तीसरे दिन सबसे ज्यादा फायदा हुआ और इसने 11.5 करोड़ रुपये कमाये। चौथे दिन फिल्म न 4.75 करोड़ का बिजनेस किया है और पांचवें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट होने की उम्मीद है। अब तक फिल्म ने कुल 32.75 करोड़ कमाये हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…