Entertainment News Updates: टीवी के फेमस कपल में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं, जहां उन्होंने साथ में मिलकर पहली बकरीद मनाई है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ के दौरान हुई थी और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। ये फैंस का फेवरेट कपल है और हर कोई इनकी शादी का इंतजार कर रहा है। इसी बीच इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें करण और तेजस्वी को हल्दी लगी है और कुछ तस्वीरों में दोनों के गले में माला भी नजर आ रही है।

इन्हें देखने के बाद सब सोच रहे हैं कि शायद कपल ने गुपचुप शादी रचा ली है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल ये एआई जेनरेटेड तस्वीरें हैं और उनके ही फैंस ने इन्हें बनाया है।

Ed sheeran के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो अरिजीत सिंह और शाहरुख खान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। साथ ही वो बॉलीवुड के गाने गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Live Updates
21:44 (IST) 7 Jun 2025
LIVE: अली-जैस्मिन ने साथ में मनाई ईद

अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने कुछ समय पहले ही यह बताया था कि वह अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं और लिव इन में रहने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने बड़ी मुश्किल से मुंबई में घर ढूंढा और अब वह वहां शिफ्ट हो गए हैं। आज बकरीद के खास मौके पर अली ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह जैस्मिन के साथ इसे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर एक्टर ने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी।

21:27 (IST) 7 Jun 2025
LIVE: क्रू मेंबर शोभना से कही पेड़ के पीछे कपड़े बदलने की बात

एक्ट्रेस शोभना ने हाल ही में अमिताभ बच्चन संग कल्कि में काम करने का अनुभव शेयर किया है और इस दौरान उन्होंने बिग बी से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया। एक्ट्रेस ने क्या बताया ये जानने के लिए यहां क्लिक करें

20:19 (IST) 7 Jun 2025

Mission Impossible 8 में टॉम क्रूज ने किया ऐसा काम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया एक्टर का नाम

टॉम क्रूज ने 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' में ऐसा कारनामा किया है, जिसके बाद उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। ...यहां पढ़ें
20:19 (IST) 7 Jun 2025
LIVE: रॉकी जायसवाल से शादी के बाद हिना खान ने मनाई पहली बकरीद

हिना खान ने कुछ दिनों पहले ही लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रजिस्टर्ड वेडिंग की और अब उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली बकरीद मनाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

18:09 (IST) 7 Jun 2025

शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनी ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी, बेटे को दिया जन्म | TV Adda

कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने शादी के 7 साल बाद अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। ...यहां पढ़ें
16:57 (IST) 7 Jun 2025

'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, सामने आया खास वीडियो

संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' छोड़ने के बाद अब दीपिका पादुकोण एटली के साथ मूवी करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन भी दिखाई देंगे। ...और पढ़ें
16:19 (IST) 7 Jun 2025

'विवाह' की पूनम बनने के बाद विदेशों से आने लगे थे अमृता राव के लिए रिश्ते, कनाडा से लड़कों ने भेजा था शादी का प्रपोजल

अमृता राव 7 जून को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी एक फिल्म 'विवाह' ने ही उन्हें खूब लाइमलाइट दी। चलिए आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं। ...पूरी जानकारी
13:36 (IST) 7 Jun 2025

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने बताए फोन से होने वाले नुकसान, जल्दी-जल्दी खाना और बैठे रहना भी है घातक

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने फोन स्क्रोल करके सोने, सुबह अलार्म से जागने और पूरे दिन की आदतों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। ...यहां पढ़ें
10:31 (IST) 7 Jun 2025

20 साल की उम्र में एकता कपूर ने बनाया था अपना पहला सीरियल, आज टीवी से ओटीटी तक पर करती हैं राज

Ekta Kapoor: एकता कपूर को इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू किया था और आज वो टीवी, ओटीटी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना ली है। ...यहां पढ़ें
09:25 (IST) 7 Jun 2025

बेटे के जन्म के बाद अमजद खान के पास अस्पताल का बिल भरने के लिए नहीं थे 400 रुपए, फिर ऐसे हाथ लगी थी 'शोले' |CineGram

CineGram: अमजद खान के बेटे ने एक इंटरव्यू में पिता के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे उन्हें 'शोले' में गब्बर का रोल ऑफर हुआ था। ...अधिक जानकारी
08:42 (IST) 7 Jun 2025

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: 'हाउसफुल 5' ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'केसरी 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन छापे 23 करोड़

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: इस फिल्म ने Housefull 4 से भी ज्यादा ओपनिंग की है। अक्षय कुमार की इस साल आई फिल्म 'स्काईफोर्स' और 'केसरी 2' को पीछे छोड़ते हुए इसने 23 करोड़ का बिजनेस किया है। ...पूरी जानकारी
08:42 (IST) 7 Jun 2025

'अंदर से कोई खबर नहीं…', 14 घंटों तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट | TV Adda

दीपिका कक्कड़ को लेकर शोएब इब्राहिम ने अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटों तक चली और अब वो पहले से ठीक हैं। उन्हें आईसीयू से नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया है। ...यहां पढ़ें
08:42 (IST) 7 Jun 2025
LIVE; करण-तेजू की शादी की तस्वीर वायरल

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस ने एआई से उनकी शादी, हल्दी की तस्वीरें बनाई हैं, जिन्हें देखकर लोगों को गलतफहमी हो रही है कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, दोनों अब भी एक दूसरे के साथ हैं और जब शादी करेंगे फैंस को इसकी जानकारी देंगे।