Entertainment News Highlights 4 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की खबरों के बीच उनके पिता राकेश रोशन का रिएक्शन सामने आया है। उर्फी जावेद एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर उन्हें देख खुश हो गए। अर्जुन ने खुद आगे बढ़कर उर्फी से हाथ मिलाया और साथ में फोटो खिंचाई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। मनोरंजन जगत की सारी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट्स 4 मार्च 2023
तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में शीजान खान को 69 दिनों के बाद जमानत मिल गई है।
Mumbai | Television actor Sheezan Khan accused and arrested in television actress Tunisha Sharma's suicide case granted bail on Rs 1 lakh surety bond by Vasai court, asks Khan to submit his passport.
— ANI (@ANI) March 4, 2023
अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह लहंग पहनकर नोरा के संग नाचते दिख रहे हैं।
सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर के बाद तमाम लोगों ने उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है और उनकी जल्द रिकवरी की कामना की। चारु असोपा और राजीव सेन ने भी सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन को मजबूत रहने को कहा।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी के घर से निकालने वाले आरोप पर कहा कि जिस घर की वह बात कर रही हैं, वो उनका है ही नहीं। उसकी मालकिन नवाज की मां हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
ऋतिक रोशन को लेकर खबर आ रही है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से इसी साल नवंबर में शादी कर रहे हैं। इस खबर पर एक्टर के पिता राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
एक स्टोर लॉन्च में उर्फी जावेद और अर्जुन कपूर साथ में नजर आए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी इंडस्ट्री और टीवी की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।