Entertainment News Highlights 4 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की खबरों के बीच उनके पिता राकेश रोशन का रिएक्शन सामने आया है। उर्फी जावेद एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर उन्हें देख खुश हो गए। अर्जुन ने खुद आगे बढ़कर उर्फी से हाथ मिलाया और साथ में फोटो खिंचाई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। मनोरंजन जगत की सारी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट्स 4 मार्च 2023

13:45 (IST) 4 Mar 2023
तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान को मिली जमानत

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में शीजान खान को 69 दिनों के बाद जमानत मिल गई है।

12:57 (IST) 4 Mar 2023
नोरा फतेही संग लहंगा पहन नाचते नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह लहंग पहनकर नोरा के संग नाचते दिख रहे हैं।

12:51 (IST) 4 Mar 2023
सुष्मिता सेन के भाई राजीव और चारु असोपा को सताई चिंता

सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर के बाद तमाम लोगों ने उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है और उनकी जल्द रिकवरी की कामना की। चारु असोपा और राजीव सेन ने भी सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन को मजबूत रहने को कहा।

11:49 (IST) 4 Mar 2023
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी के घर से निकालने वाले आरोप पर कहा कि जिस घर की वह बात कर रही हैं, वो उनका है ही नहीं। उसकी मालकिन नवाज की मां हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:24 (IST) 4 Mar 2023
राकेश रोशन को नहीं है ऋतिक रोशन की शादी की जानकारी

ऋतिक रोशन को लेकर खबर आ रही है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से इसी साल नवंबर में शादी कर रहे हैं। इस खबर पर एक्टर के पिता राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

11:13 (IST) 4 Mar 2023
अर्जुन कपूर ने उर्फी जावेद संग दिए पोज

एक स्टोर लॉन्च में उर्फी जावेद और अर्जुन कपूर साथ में नजर आए।

11:12 (IST) 4 Mar 2023
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किए महाकाल के दर्शन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी इंडस्ट्री और टीवी की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।