बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे शुरू होने से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट कर लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं, पंजाबी अभिनेत्री तानिया (Punjabi Actress Tania) के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजली मेहता का किरदार निभा चुकीं नेहा मेहता काफी पहले ये शो छोड़ चुकी हैं। अब उन्होंने शो में वापस आने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर असित मोदी उन्हें बुलाएंगे तो वो जरूर इस शो का हिस्सा दोबारा बनेंगी। ब्रैड पिट की फिल्म F1 (फॉर्मूला वन) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है, जो बॉलीवुड फिल्मों के सामने एक अच्छी शुरुआत है। मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ का बिजनेस किया है।
कार्तिक आर्यन को लेकर अमाल मलिक ने दावा किया है कि उनके साथ इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत जैसा बर्ताव हो रहा है। उनका कहना है कि जैसा सुशांत को ट्रीट किया गया, कहीं ना कहीं कार्तिक के साथ भी वैसा ही किया जा रहा है। सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का मोशन पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें सलमान खान का किरदार बेहद दमदार नजर आ रहा है। मनोरनजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट वाली बात को सही बताया। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही कुछ ऐसा करने की इच्छा रखता हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
अच्छी आंखों वाले भी खा गए धोखा! ‘रामायण’ के टीजर में इन 7 चीजों पर गौर किया या नहीं?
रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं, लेकिन अब उन्होंने अपना जन्मदिन शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टोरी पर 12:12 लिखा है। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि वह अपनी नई मूवी का या कुछ बड़ा अनाउंस कर सकते हैं।
2 घंटे 46 मिनट की ये साउथ थ्रिलर मूवी देख कांप उठेगी रूह, सस्पेंस का मिलेगा ऐसा डोज लास्ट तक सीट से बांधे रखेगी फिल्म
‘भारत में हमारे लिए भविष्य…’, नसीरुद्दीन शाह ने बताया क्यों उनके पिता ने किया था पाकिस्तान जाने से इनकार, बोले- उन्हें यकीन था कि…
70 करोड़ के सी-फेसिंग बंगले में रहती हैं रवीना टंडन, वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में रखी नंदी और गणेश जी की मूर्तियां
‘6-7 दिन बिताए… ‘, मुनव्वर फारूकी ने बताया क्यों किया मेहजबीन संग दूसरा निकाह, बोले- लोगों ने उन्हें…
1000 करोड़ का कलेक्शन; बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहीं रश्मिका मंदाना एक्ट्रेस, एक के बाद एक 3 फिल्में, तीनों हिट
‘मौत से पीआर पाने…’, शेफाली जरीवाला के ‘कांटा लगा’ गाने को सोना मोहापात्रा ने बताया गंदा, मेकर्स पर कही ये बात
Bollywood Report Card: आदर्श गौरव से सान्या मल्होत्रा, मिया मेल्जर तक, इन 6 महीनों में इन एक्टर्स का रहा दमदार प्रदर्शन
1600 करोड़ है नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बजट, भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने चार्ज किए 150 करोड़?
‘वो भी उन्हीं प्रॉब्लम से जूझ…’, अमाल मलिक का दावा: कार्तिक आर्यन के साथ भी बॉलीवुड में हो रहा सुशांत सिंह राजपूत जैसा बर्ताव
शनाया कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की स्क्रीनिंग पर उनके पेरेंट्स भी पहुंचे थे। उनके पिता एक्टर संजय कपूर ने कहा कि उन्हें 30 साल काम करते हुए हो गए, लेकिन पहली बार वो नर्वस हो रहे हैं।
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इसरोमांटिक म्यूजिकल में फातिमा सना शेख, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर भी हैं। इन बेहतरीन कलाकारों के बावजूद, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडी प्रतिक्रिया मिली है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुमानों के अनुसार, इसने पहले दिन भारत में 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें….