Entertainment News updates: ‘बिग बॉस 16’ में आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि उन पर चोरी का इल्जाम लगा है। वहीं, आशीष चंचलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एली अवराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख अब लोगों के दिलों में कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स इंडिया के केंद्रीय नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल एल्गोरिदम और सब्सक्रिप्शन से प्रेरित हैं, और अच्छे सिनेमा या गुणवत्तापूर्ण कहानी कहने में उनकी कोई वास्तविक रुचि नहीं है।

हमला बोलते हुए अनुराग ने कहा है कि ये प्लेटफॉर्म भारतीय दर्शकों और कहानी कहने की बारीकियों को समझने में नाकाम है। ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने यादगार सहायक भूमिकाओं के बल पर अपना करियर बनाया है, जो किसी भी प्रोजेक्ट पर अपनी छाप छोड़ती हैं। रोनित रॉय अब एक बड़ा नाम हैं, लेकिन 90 के दशक में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उड़ान अभिनेता ने उस दौर के बारे में बात की। मनोरंजन जगत की खबरों की अपडेट के लिए पढ़ें….

Live Updates
21:57 (IST) 12 Jul 2025

‘पुरुष के ईगो का ख्याल रखना चाहिए’, शादी लंबी चलाने के लिए शर्मिला टैगोर ने बेटी को दी ये सलाह, सोहा अली खान ने खोला राज

सोहा अली खान ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने उन्हें कुणाल खेमू से शादी करते समय क्या सलाह दी थी। …और पढ़ें
20:42 (IST) 12 Jul 2025
LIVE: अब्दू रोजिक पर लगा चोरी का आरोप

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। उनपर चोरी का इल्जाम लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब्दू शाम 5 बजे मोंटेनेग्रो शहर से दुबई लौट रहे थे और वहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब्दू की मैनेजिंग कंपनी ने दुबई के न्यूज पोर्टल ‘खलीज टाइम्स’ को जानकारी देते हुए उनकी हिरासत की खबर को कंफर्म किया। हालांकि, उन्होंने अब्दू पर लगे आरोप का जिक्र नहीं किया। उनका कहना है कि अभी हम सिर्फ इतना बता सकते हैं कि अब्दू को पुलिस ने चोरी के आरोप में हिरासत में लिया है।

20:12 (IST) 12 Jul 2025

6 Month OTT Report: बॉलीवुड की बड़े बजट की 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, मगर ओटीटी पर हुईं हिट

साल 2025 के अभी तक 6 महीने चले गए हैं और इन छह महीनों में कई फिल्में आई, जिसमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने ओटीटी पर कमाल कर दिया। …यहां पढ़ें
18:29 (IST) 12 Jul 2025

‘पार्ट-3 में भी देखने जाऊंगा’, जब विवेक ओबेरॉय ने की थी सलमान खान के काम की तारीफ, बोले- बहुत अच्छा…

सोशल मीडिया पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के काम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। …और पढ़ें
16:39 (IST) 12 Jul 2025

‘प्रेग्नेंट होस्ट नहीं चाहिए थी’, मिनी माथुर ने खोला ‘इंडियन आइडल’ का काला सच, बताया क्यों एक्ट्रेस से छीना रियलिटी शो

टीवी एक्ट्रेस मिनी माथुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘इंडियन आइडल’ से जुड़ा काला सच लोगों को बताया है। …पूरी जानकारी
16:38 (IST) 12 Jul 2025
LIVE: आशीष चंचलानी की पोस्ट ने मचाई खलबली

आशीष चंचलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। अपनी फोटोज में वह एली अवराम के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या आशीष ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है? फोटो में वह एली को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘फाइनली’।

15:10 (IST) 12 Jul 2025

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठा लाल ने 45 दिनों में घटाया था 16 किलो वजन, बिना ट्रेनर और डाइटिंग के ऐसे किया वेट लॉस

दिलीप जोशी शूट पर जाते थे और फिर फ्री होने के बाद वो मरीन ड्राइव पर दौड़ लगाने निकल जाते थे। ऐसे उन्होंने बिना किसी जिम और डाइटिंग के वजन कम कर लिया था। …पूरी जानकारी
13:27 (IST) 12 Jul 2025

‘उनके घर पर सिक्योरिटी की कमी है’, सैफ अली खान के बाद करीना कपूर की कार पर भी हुआ था हमला? रोनित रॉय ने किया खुलासा

रोनित रॉय एक्टर होने के साथ-साथ एक सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। जब सैफ पर हमला हुआ था और वो अस्पताल में भर्ती थे, तो उनकी कंपनी ने सैफ को सुरक्षा दी थी। …अधिक जानकारी
12:33 (IST) 12 Jul 2025

Aankhon Ki Gustaakhiyan VS Maalik: विक्रांत-शनाया की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर भारी पड़े ‘मालिक’, जानें बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल

Aankhon Ki Gustaakhiyan VS Maalik box office collection: दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ एंट्री की, लेकिन आंखों की गुस्ताखियां पीछे रह गई है। …पूरी जानकारी
12:32 (IST) 12 Jul 2025

‘डिलीवरी की तारीख बताओ, उठवा लेंगे’, भाजपा नेता के बयान पर भड़की नेहा सिंह राठौर, बोलीं- महिलाओं का अपमान….

नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर सरकार के नेताओं के बयान पर ताना मारा है। उन्होंने राजेश मिश्रा के बयान पर भाजपाओं नेताओं को महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। …और पढ़ें
12:32 (IST) 12 Jul 2025

‘एनिमल’ के रणबीर कपूर को डेट करना चाहती हैं रश्मिका मंदाना? टॉक्सिक लव को लेकर यूजर्स ने दिया ज्ञान

रश्मिका का मानना है कि प्यार किसी को भी बदल सकता है और अगर वो असल जिंदगी में अगर रणविजय जैसा कोई होता तो प्यार उसे बदल देता। …और पढ़ें
12:30 (IST) 12 Jul 2025

‘कार्ड भी बंट गए थे’, जब सलमान खान और संगीता बिजलानी की होने वाली थी शादी, वेडिंग डे से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने तोड़ा था रिश्ता

संगीता बिजलानी खुद ‘इंडियन आइडल’ के 15वें सीजन में बताया था कि उनकी और सलमान की शादी के कार्ड बंटने की खबर सच थी। सोमी अली जो सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड थीं, उनका दावा था कि संगीता ने उनके साथ सलमान को रंगे हाथों पकड़ा था और शादी तोड़ दी थी। …और पढ़ें
12:30 (IST) 12 Jul 2025

‘कार्ड भी बंट गए थे’, जब सलमान खान और संगीता बिजलानी की होने वाली थी शादी, वेडिंग डे से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने तोड़ा था रिश्ता

संगीता बिजलानी खुद ‘इंडियन आइडल’ के 15वें सीजन में बताया था कि उनकी और सलमान की शादी के कार्ड बंटने की खबर सच थी। सोमी अली जो सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड थीं, उनका दावा था कि संगीता ने उनके साथ सलमान को रंगे हाथों पकड़ा था और शादी तोड़ दी थी। …और पढ़ें
11:54 (IST) 12 Jul 2025
LIVE: कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगा शौक

एक्ट्रेस से बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत राजनीति से खुश नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो शायद जनता की सेवा करने के लिए परफेक्ट नहीं हैं। अब उन्होंने सांसदों की तनख्वाह पर बात की है और कहा है कि जिसना वेतन इन लोगों को मिलता है वो काफी नहीं है। इसके साथ एक नौकरी की भी जरूरत है। कंगना का कहना है कि जितनी तनख्वाह उन्हें मिलती है उसमें कुछ नहीं बच पाता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने राजनीति को महंगा शौक बताया है। पूरी खबर पढ़ें…