Entertainment News Updates 3 July: सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अपने पति जहीर इकबाल के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं, दोनों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एक और मिड वीक एविक्शन हुआ है पॉलोमी दास शो से बाहर हो गई हैं। वहीं पायल मलिक भी बाहर आने के बाद आखिरकार अपने बच्चों से मिली हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में शिवानी कुमारी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है और अरमान-कृतिका पर लग रहे आरोपों का भी जवाब दिया है। वहीं राखी सावंत भी पायल का साथ देती दिखी हैं और उन्होंने अरमान की दूसरी शादी पर गुस्सा दिखाया है। उनका कहना है कि पायल का हक पहले बनता है और उसके साथ धोखा हुआ है। शत्रुघन सिन्हा ने अपनी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है और उनके लिए चिंता करने वालों को धन्यवाद कहा है।

Live Updates
17:24 (IST) 3 Jul 2024
पायल मलिक लेंगी अरमान से तलाक?

अरमान मलिक से तलाक को लेकर पायल मलिक ने क्या कहा यहां जानिए

17:22 (IST) 3 Jul 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन के साथ 50 लाख की ठगी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के एक फैन को एक्टर एक फैन पेज ने 50 लाख रुपए ठग लिए। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर मीनू नाम की एक महिला ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक फैन पेज ने कहा कि कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है और उन्हें मदद की जरूरत है, और उससे 50 लाख रुपये ले लिये। मीनू ने ठगी करने वाले शख्स की चैट भी शेयर की है।

15:45 (IST) 3 Jul 2024
शिवानी कुमारी के सिर में हुई जूएं

बिग बॉस के घर में शिवानी कुमारी के सिर में जूएं हो गई हैं और बिग बॉस ने उनके लिए दवा और शैंपू भेजा है।

14:41 (IST) 3 Jul 2024
हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आए रणबीर कपूर

पैपराजी ने रणबीर कपूर को हाल ही में स्पॉट किया। उनके हाथ में एक नोटबुक थी, जिसे उनकी आने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट बताया जा रहा है।

13:46 (IST) 3 Jul 2024
मास वेडिंग में शादीशुदा जोड़ों से यूं मिले नीता और मुकेश अंबानी

मंगलवार को अंबानी परिवार ने मास वेडिंग का आयोजन कराया, जिसमें 50 जोड़ों की शादियां हुई। इस दौरान नीता अंबानी बहुत प्यार से सबसे मिलती जुलती नजर आईं।

12:56 (IST) 3 Jul 2024
कश्मीरा शाह ने भारती सिंह को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर भारती सिंह के साथ अपनी दो तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ में एक खूबसूरत नोट लिखा है।

11:21 (IST) 3 Jul 2024
बहन सोनाक्षी के ससुर पर तंज कसने के बाद लव सिन्हा ने डिलीट किया अपना ट्वीट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस वक्त हनीमून पर हैं और यहां उनके भाई लव सिन्हा के ट्वीट से इंटरनेट पर हलचल मच गई है। लव ने एक ट्वीट किया था, जिसमें दूल्हे के पिता को लेकर काफी कुछ लिखा था, हालांकि अब उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया है और साथ में दूसरे पोस्ट में कहा है कि वो अब इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:15 (IST) 3 Jul 2024
Bigg Bpss Ott 3 से बाहर हुईं पॉलोमी दास

Bigg Boss OTT 3 से पॉलोमी दास बाहर हो गई हैं। ये इस सीजन का तीसरा एविक्शन और दूसरा मिड वीक एविक्शन था, जिसमें पॉलोमी दास बाहर हो गई हैं। फिलहाल ये एपिसोड में दिखाया नहीं गया है, लेकिन वो एलिमिनेट हो चुकी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:43 (IST) 3 Jul 2024
दीपिका और रणवीर का न्यू लुक

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीती रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। दोनों के साथ रणवीर की मां और उनकी बहन भी थे। फैमिली डिनर के लिए पहुंची दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

09:40 (IST) 3 Jul 2024
मुंबई में स्पॉट हुआ बॉलीवुड का ये स्टाइलिश कपल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट हुए। दोनों को एक साथ बाहर घूमते काफी कम देखा जाता है। दोनों ही काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

08:56 (IST) 3 Jul 2024
अपनी पत्नी के साथ मैटर्निटी क्लीनिक के बाहर नजर आए अरबाज खान

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा बीती रात मुंबई के एक मैटर्निटी क्लीनिक से बाहर आते हुए स्पॉट हुए। पैपराजी ने उनसे पूछा कुछ खुशखबरी है क्या तो दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कयास लग रहे हैं कि कपल के घर जल्द किलकारी गूंज सकती है।

08:52 (IST) 3 Jul 2024
हिना के कैंसर को पुनीत सुपरस्टार ने बताया फेक

हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और अब इसपर पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इस खबर को फेक बता रहे हैं।

08:51 (IST) 3 Jul 2024
राखी सावंत को अरमान मलिक पर आया गुस्सा

अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में जाने के बाद अपनी दो शादियों को लेकर और भी ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। पायल बाहर हो चुकी हैं और राखी सावंत का गुस्सा इसपर फूटा है। उन्होंने अरमान को धोखेबाज बताते हुए काफी कुछ कहा है। आप भी देखें…

08:50 (IST) 3 Jul 2024
हनीमून एन्जॉय कर रहीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस वक्त अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं और इंस्टाग्राम स्टोरी पर वह अपनी तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं। देखें…