Entertainment Bollywood News Live Updates 9th July, 2023: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को दुनिया को अलविदा कहे हुए 7 महीने का वक्त हो चुका है। ऐसे में अब उनके नाम पर उनके मामा पवन शर्मा ने अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी का नाम दिवंगत एक्ट्रेस भांजी के नाम पर कर दिया है। क्योंकि वो भांजी के अस्तित्व को धूमिल नहीं होने देना चाहते हैं। इसके साथ ही टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने बेटे को लेकर गुड न्यूज दी है। वो और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में पैरेंट्स बने थे। उनका बेटे प्रीमैच्योर था, जिसकी वजह से उसे NICU में रखा गया था। मगर अब उसे इससे बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। साथ ही उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:27 (IST) 9 Jul 2023
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का ट्रेलर जारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही मेकर्स की तरफ से इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था और अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है।

15:43 (IST) 9 Jul 2023
इटली में फैमिली संग टाइम स्पेंड करते दिखे रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों इटली में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वेकेशन से उनकी फोटो भी सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

15:42 (IST) 9 Jul 2023
मोनालिसा ने फिर बरपाया कहर

भोजपुरी और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों गोवा में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। वेकेशन से एक्ट्रेस लगातार फोटोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने बिकिनी और श्रग में एक बार फिर से कहर बरपाया है। देखिए...

15:39 (IST) 9 Jul 2023
बिग बॉस ओटीटी 2 की आई फिनाले डेट

बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस को देखकर इसे दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार इसकी फिनाले डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को शो का फिनाले होगा।

15:36 (IST) 9 Jul 2023
सलमान खान के हाथ में दिखी सिगरेट, एडिटर की गई जॉब!

सलमान खान की शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड से एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी की इंसटाग्राम पोस्ट के मुताबिक, एडिटर की गलती की वजह से सिगरेट वाला शॉट चला गया और इसका खामियाजा शो के वीडियो एडिटर को अपनी जॉब गंवानी पड़ सकती है। हालांकि, बाद में उस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया है।

13:02 (IST) 9 Jul 2023
रजत बेदी ने पत्नी संग शेयर की फोटो

एक्टर रजत बेदी ने पत्नी से आइसलैंड से फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें उनके साथ बीच सड़क पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।

12:58 (IST) 9 Jul 2023
सोनाली सेहगल ने फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक

एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने हनीमून की कुछ तस्वीरों को शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है। फोटोज में एक्ट्रेस को बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

12:56 (IST) 9 Jul 2023
कनक पांडे ने लगाया ग्लैमर का तड़का

भोजपुरी एक्ट्रेस कनक पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी ग्लैमरस अदाओं का जादू बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। देखिए...

12:53 (IST) 9 Jul 2023
रवि तेजा और गोपीचंद ने फिर मिलाया हाथ

साउथ एक्टर रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के साथ आ रही है। दोनों की जोड़ी ने आखिरी बार फिल्म 'क्रैक' में काम किया था। अभी इसके टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है मगर अभी इसे RT4GM का नाम दिया गया है।

12:48 (IST) 9 Jul 2023
अक्षय कुमार शेयर किया ‘ओह माय गॉड 2’ से नया लुक

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर वीडियो 11 जुलाई को रिलीज किया जाना है। इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। एक्टर ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। देखिए...

10:56 (IST) 9 Jul 2023
दो हफ्तों के लिए बढ़ा बिग बॉस ओटीटी 2

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को एक्सटेंड कर दिया गया है। इसे लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। शो ने रिकॉर्ड बना दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

10:07 (IST) 9 Jul 2023
कंगना रनौत का साड़ी में दिखा डैशिंग अंदाज

कंगना रनौत को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका व्हाइट साड़ी और ब्लैक चश्मा के साथ खुले कर्ली हेयर में डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिला।

10:05 (IST) 9 Jul 2023
पति संग डिनर डेट पर निकलीं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी को पति आनंद पिरामल के साथ देखा गया। दोनों बीती रात डिनर डेट के लिए निकले थे। इस दौरान कपल को बांद्रा में स्पॉट किया गया।

09:57 (IST) 9 Jul 2023
बारिश में छतरी लिए शॉर्ट ड्रेस में निकलीं कृति सेनन

कृति सेनन ने अपनी लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बारिश में शॉर्ट ड्रेस में छतरी लिए नजर आ रही है। देखिए...

09:56 (IST) 9 Jul 2023
नेहा शर्मा का डीप नेक में दिखा बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बहन के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें डीप नेक ड्रेस में बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

09:54 (IST) 9 Jul 2023
शोएब इब्राहिम ने बेटे को लेकर दी गुड न्यूज

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने बेटे को लेकर गुड न्यूज दी है। वो और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में पैरेंट्स बने थे। उनका बेटे प्रीमैच्योर था, जिसकी वजह से उसे NICU में रखा गया था। मगर अब उसे इससे बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है।

09:54 (IST) 9 Jul 2023
मामा पवन शर्मा ने तुनिषा शर्मा के नाम पर रखा प्रोडक्शन कंपनी का नाम

मामा पवन शर्मा ने अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी का नाम दिवंगत एक्ट्रेस भांजी तुनिषा शर्मा के नाम पर कर दिया है। वो उनके अस्तित्व को धूमिल नहीं होने देना चाहते हैं।