Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पिता का स्वास्थ्य खराब है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उनके पिता अनिल अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दिनों एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। वो अपनी मां जोयेस पॉलीक्रैप को संभालती दिखी हैं। इनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मलाइका के चेहरे पर पिता की चिंता को देखा जा सकता है। वहीं, ‘ये जवानी है दिवानी’ फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे की फोटो शेयर कर पहली झलक भी दिखाई है। उन्होंने बेटे की फोटो शेयर करते हुए उसके नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, ‘Arden Bhindi’ है। फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं बच्चे को जन्म देने के बाद इतना अद्भुत महसूस कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं। हमारे बेटे Arden को हाय कहो।’ मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'लव सेक्स और धोखा' के पार्ट टू का ऐलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
राखी सावंत ने सिर पर अंडे फोड़ते हुए दूल्हे की मन्नत की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सायरा बानो ने दिलीप कुमार की दूसरी पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
मिथुन चक्रवर्ती की मां संतीरानी चक्रवर्ती का निधन हो गया है
फिल्म '72 हूरें' के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को धमकियां मिल रही हैं। जिसके कारण उनके घर और दफ्तर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Police personnel deployed at the residence and office of filmmaker Ashoke Pandit after he reportedly received threats over his film 72 Hoorain. pic.twitter.com/JED6esVDNt
— ANI (@ANI) July 7, 2023
अक्षय कुमार और डायरेक्टर सुधा कोंगारा की अपकमिंग फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। इसे अब 16 फरवरी, 2024 को रिलीज की जाएगी।
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में अब दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान इशिता के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने के लिए मिला।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'उन्हें एक्टिंग नहीं आती है। पर्सनैलिटी के हिसाब से वो हैंडसम भी नहीं हैं।' वो कहती हैं कि 'उनकी पर्सनैलिटी और औरा बहुत स्ट्रॉन्ग है, जिसकी वजह से वो अच्छे लगते हैं।'
बिग बॉस ओटीटी 2 में टीवी एक्टर अविनाश सचदेव और फलक नाज के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है। वो एक-दूसरे के बेहद करीब दिखे हैं। शो से इनका एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है। देखिए…
टीवी एक्ट्रेस श्रीजीता डे को हाल ही में एयरपोर्ट पर पति माइकल के साथ स्पॉट किया गया। शादी के बाद वो पहली बार घर लौटी हैं। देखिए…
प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' को 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को भी रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच में जबरदस्त भिड़ंत देखने के लिए मिल सकती है।
अनिल कपूर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अब एक्टर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका कूल अंदाज देखने के लिए मिला है। देखिए…
प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इसके ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान किया गया है। इसे 20 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
BIGGG NEWS… AMITABH – PRABHAS – DEEPIKA – KAMAL HAASAN: ‘PROJECT K’ TITLE, TRAILER, RELEASE DATE TO BE UNVEILED AT COMIC CON, USA… Mark the date: 20 July 2023.#ProjectK is set to create history, will be the first #Indian film to debut at #SanDiegoComicCon [#SDCC] 2023 in… pic.twitter.com/Jbz3svrSVt
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2023
कैटरीना कैफ को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो फैंस के बीच बुरी तरह से फंस गईं। सोशल मीडिया पर सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके फैंस उन्हें देखकर क्रेजी हो गए हैं। देखिए…
‘ये जवानी है दिवानी’ फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे की फोटो शेयर कर पहली झलक भी दिखाई है। साथ ही लाडले के नाम का भी खुलासा किया है। देखिए…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पिता का स्वास्थ्य खराब है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उनके पिता अनिल अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बीते दिन मां के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।