Entertainment Bollywood News Live Updates 25 June, 2023: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान को इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। उन्हें इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हो गए हैं। इस वजह से ट्विटर पर #31yearsofSrk ट्रेंड कर रहा है। सलमान खान के टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इस शो में यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार की वापसी हो रही है। मेकर्स ने उन्हें शो के ऑनएयर होने के 24 घंटे में ही घर से बाहर कर दिया था। इसकी वजह उनकी अजीब हरकतें थी। वो घरवालों के सिर का दर्द बन गए थे। ऐसे में अब उनकी शो में एक बार फिर से वापसी हो रही है और उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, सिनेमा जगत के एक बुरी खबर सामने आ रही है कि मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है। उन्होंने ‘अर्थ’, ‘आज’, ‘परमात्मा’, ‘वासना’, ‘दो शिकारी’ और ‘आशियाना’ जैसी फिल्में बनाई है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इसके साथ ही प्रभास की ‘आदिपुरुष’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार दिख रही है। फिल्म पहले वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल अपने नए गाने 'यार का सताया हुआ है' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने का आज पोस्टर जारी किया गया है।
आज ही के दिन 40 साल पहले भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। इस खास मौके पर फिल्म निर्देशक कबीर खान ने अपनी फिल्म '83' की टीम के साथ वास्तविक जीवन के नायकों को बधाई दी है।
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बन रही 'दलपति 68' की शूटिंग 'लियो' की रिलीज से पहले शुरू करने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि 'लियो' की शूटिंग के बाद विजय एक शॉर्ट ब्रेक लेंगे।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का गाना ‘पसूरी को लेकर अपडेट दिया है। और बताया है कि गाना कल रिलीज होगा।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बीती रात एक इवेंट में देखा गया और वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। परिणीति जब लिफ्ट में जा रही थीं तो एक पैपराजी ने उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा जानने के लिए पढ़े पूरी खबर...
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को रिलीज हुए चार हफ्ते बीत गए हैं। फिल्म ने अब तक 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने अभी तक 76.14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इवेंट में शिरकत की। यहां वो काफी अपसेट दिखीं और पैपराजी को भी फोटो क्लिक करने से रोक दिया। देखिए...
श्रेया सरन ने बीती रात एक इवेंट में शिरकत की थी, जिससे उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है। देखिए...
प्रभास अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब एक्टर ने इसकी पहली झलक दिखाई है। उन्होंने फिल्म का एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही जानकारी दी है कि इसमें कमल हासन की एंट्री हुई है और वो एक विलेन की भूमिका में हैं।
अविका गौर की फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' दूसरे दिन शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि मूवी ने 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में इसकी दो दिन की कमाई 3.33 करोड़ पहुंच गई है।
सोनम कपूर के साथ जान्हवी कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों बहनों को चिल करते हुए देखा जा सकता है। दोनों इन दिनों लंदन में वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो महेश बाबू और त्रिविक्रम की अपकमिंग फिल्म 'Guntur Kaaram' में पूजा हेगड़े को मीनाक्षी चौधरी ने रिप्लेस किया है। उसे पहले एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली थीं। उनके फिल्म से बाहर होने की वजग का खुलासा नहीं हो पाया है।
भोजपुरी की सनी लियोनी कही जाने वाली एक्ट्रेस प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड अवतार शेयर किया है। इसमें उन्हें अपना सिजलिंग अवतार फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू ने नई कार खरीदी है। उन्होंने रेंज रोवर गोल्ड खरीदी है, जिसकी कीमत 5.4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के इस वीकेंड में यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार की वापसी हो सकती है। उनके फैंस लगातार वापसी की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही सलमान खान ने बीते दिन वीकेंड का वार में आकांक्षा पुरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया की क्लास लगाई। पढ़िए पूरी खबर...
सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'आदिपुरुष' ने नौंवे दिन केवल 5.25 करोड़ की कमाई की है। जबकि कुल कमाई 268.55 करोड़ हो गई है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट संशय में हैं कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।
सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'आदिपुरुष' ने नौंवे दिन केवल 5.25 करोड़ की कमाई की है। जबकि कुल कमाई 268.55 करोड़ हो गई है। ऐसे में इसके 300 करोड़ के कलेक्शन में ट्रेड एनालिस्ट संशय जता रहे हैं।
शाहरुख खान को इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। उन्हें इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हो गए हैं। इस वजह से ट्विटर पर #31yearsofsrk ट्रेंड कर रहा है।
भारती सिंह और परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति को भारती पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने बीती रात एक इवेंट में शिरकत की थी।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है। दोनों अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में हाल ही में दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए पिंक सिटी जयपुर पहुंचे। इनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों का डैशिंग अंदाज देखा जा सकता है।
पुनीत सुपरस्टार की 'बिग बॉस ओटीटी 2' में वापसी हो गई है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस वीकेंड का वार में यूट्यूबर वापसी कर सकते हैं। उन्हें शो ऑनएयर होने के 24 घंटे बाद ही घर से बाहर कर दिया गया था।
फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।