Entertainment Bollywood News Highlights 18 June, 2023: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी विवाद है। लोग इसे पर बैन लगाने और बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और उसने दो दिन के भीतर ही 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दूसरे दिन 65 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूवी ने ओपनिंग डे के दिन 140 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 का आगाज 17 जून को हुआ। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया ने भी शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है। रिलेशनशिप को लेकर आलिया ने साफ किया कि उनका इरादा अभी शादी जैसा नहीं है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्टर पूजापुरा रवि का निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया है।
आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी की बिग बॉस के घर में एंट्री हो चुकी है। इससे पहले शो के फर्स्ट डे पर इनकी एंट्री नहीं हुई थी। ऐसे में दूसरे दिन घर में उनकी एंट्री हुई है।

फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे देखते हुए मेकर्स ने फैसला किया है कि वो इसके डायलॉग्स को फिर से लिखेंगे।

ट्विंकल खन्ना ने फादर्स डे के मौके पर अक्षय कुमार के साथ एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक्टर को ग्रेट फादर बताया है। देखिए...
पॉपुलर सिंगर असीस कौर ने म्यूजिक कंपोजर गोल्डी सोहेल के साथ शादी कर ली है। इस खास पल की कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में गुरुद्वारे में फेरे लिए। 'रातां लंबियां' सिंगर असीस कौर ने 'दिलबर', 'अख लड़ जावे' जैसे कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। 17 जून को असीस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गोल्डी सोहेल संग शादी कर ली है।
एक्टर अरबाज खान ने फादर्स डे के मौके पर पापा सलीम खान की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें फादर्स डे विश किया है। देखिए...
फादर्स डे के मौके पर 'केजीएफ' स्टार यश की वाइफ राधिका पंडित ने अनसीन फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटोज को शेयर करने के साथ ही बताया कि जैसे वो अपने पापा के साथ शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं, ठीक उसी तरह उनके बच्चे भी यश के साथ बॉन्ड शेयर करते हैं।
भोजपुरी फिल्ममेकर अजय श्रीवास्तव की मां का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार को भोजपुरी फिल्म पीआर रंजन सिन्हा ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। उन्होंने इस पर दुख भी व्यक्त किया है।
कृति सेनन ने फादर्स डे के मौके पर अपनी अनसीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो पापा के साथ क्यूट बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आ रही हैं। देखिए...
करण देओल के वेडिंग फंक्शन से उनकी दुल्हनिया दृशा आचार्य का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंडप तक धांसू एंट्री करती हैं। इसमें दृशा के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है।
करण की बारात दुल्हनिया को लेने के लिए निकल चुकी है और अब कपल शादी के बंधन में भी बंध चुका है। उनकी पहली फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है, जिसमें कपल बेहद ही प्यारा लग रहा है।
करण देओल आज लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी बारात सज चुकी है और परिवार वालों समेत सभी रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। करण घोड़ी भी चढ़ चुके हैं।
आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी ने फादर्स डे के मौके पर पापा को याद किया है। उन्होंने अनसीन तस्वीरें शेयर कर पिता को याद किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'पापा आप मेरी ताकत रहे हैं, मेरा सपोर्ट सिस्टम, आपने मुझे जीवन में हर चीज सर्वश्रेष्ठ देने के लिए, भगवान ही जनता की क्या-क्या त्याग किया होगा, मुझे संवेदनशीलता के साथ पाला, मेरे पिता होने के लिए धन्यवाद, आप दुनिया की सबसे अच्छे पिता रहे हैं, मिस यू लव यू हमेशा हैप्पी फादर्स डे।'
फिल्म 'कार्तिकेय 2' फेम एक्टर निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म 'स्पाई' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। ये पैन इंडिया फिल्म है।
बिपाशा बसु ने फादर्स डे के मौके पर पति करण सिंह ग्रोवर का बेटी देवी के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने उन्हें फादर्स डे विश किया है। देखिए...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में शिरकत की। इस दौरान से उनके नए बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि 'अभी शादी को लेकर उनका कोई इरादा नहीं है।'
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी विवाद है। इसी बीच फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।