Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो की जोड़ी और इनका प्यार जगजाहिर है। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई, 2021 को अपनी अंतिम सांस ली थी। ऐसे में एक्ट्रेस सायरा बानो ने उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए यादगार लम्हों की फोटोज को शेयर किया है। उन्होंने 1974 की फिल्म ‘सगीना’ में दिवंगत दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा सीन्स की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसका निर्देशन तपन सिन्हा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी, फिल्म के नए पोस्टर सामने आए हैं। बीते दिन ही कैटरीना कैफ ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन को एक्टर विक्की कौशल ने खास बना दिया है। दोनों वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने उन्हें रोमांटिक फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है। कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करके कहा है कि उन्हें रोमांटिक फिल्म की तलाश है, कोई है? सलमान खान ने ट्वीट करके अपने फैंस को सावधान किया है, लोग उनका और उनकी कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल करके लोगों के पैसे ऐंठ रहे हैं। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
अजय देवगन ने लंच की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बेटे युग, बेटी निसा और वाइफ काजोल नजर आ रहे हैं।
Nothing more sacred than spending time with this bunch ? pic.twitter.com/zJLAwCe4hG
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 17, 2023
ब्लॉकबस्टर थी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'
#8YearsofBajrangiBhaijaan
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) July 17, 2023
Crowd's fav movie #BajrangiBhaijaan from megastar #SalmanKhan completes 8 years successfully today.
Budget – ₹ 90 cr
India Nett – ₹ 320 cr
India Gross – ₹ 422 cr
Overseas Gross – ₹ 505 cr
Total WW Gross – ₹ 927 cr
India footfalls – 3.54 cr… pic.twitter.com/7f2vpHeHuA
सलमान खान की कंपनी के नाम पर लोग कर रहे हैं लूट, एक्टर ने किया सावधान।
Official Notice! pic.twitter.com/uIvAQgYbwl
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 17, 2023
कार्तिक आर्यन ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें रोमांटिक फिल्म की तलाश है, कोई है जो उन्हें ये काम दे सकता है।
Looking for my Next Romantic Movie ?
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) July 17, 2023
Koi hai ? pic.twitter.com/Li9gNSnAjv
शरमन जोशी और साहिल खान एक नई फिल्म के लिए एक साथ आए हैं, दशकों के बाद दोनों फिर से साथ काम करने वाले हैं। सैम खान ने फिल्म का निर्देशन किया है। मिलाप जावेरी ने फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखा है।
शाहरुख खान ने 'जवान' से को-एक्ट्रेस नयनतारा का पहला लुक शेयर किया है। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू आया है।
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के नए पोस्टर भी सामने आए हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर महीने में कभी भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में अब खबर ये भी आ रही है कि कपल का वेडिंग रिसेप्शन गुरुग्राम में रखा जाएगा। वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि फूड टेस्टिंग के लिए कपल के माता-पिता होटल भी पहुंचे थे।
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद खत्म हो गया है। दोनों एक साथ एक ही स्टेज पर साथ में दिखे और एक-दूसरे को गले लगाकर सभी गिले-सिकवे खत्म किए। पढ़िए पूरी खबर…
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में अपनी एक फोटो बाथरूम से शेयर की है। इसमें उन्हें मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। इसमें एक्ट्रेस का सिजलिंग पोज फैंस को खूब भा रहा है। देखिए…
जान्हवी कपूर को हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया। दोनों एक ही कार में साथ में दिखे। वो अर्जुन कपूर के घर के बाहर एक ही कार में स्पॉट किए गए।
साउथ की लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा 'जवान' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले अब एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसमें उन्हें सादगी भरे लुक में देखा गया। उनका सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल ही चुरा लिया है।
इलियाना डीक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में लोगों में एक्ट्रेस के बच्चे के पिता को लेकर सस्पेंस बरकरार था, जिसे लेकर इलियाना ने अब खुलासा कर दिया है और होने वाले बच्चे के पिता से सभी को रूबरू करवाया है। देखिए…
दिलीप कुमार ने 7 जुलाई, 2021 को अपनी अंतिम सांस ली थी। ऐसे में एक्ट्रेस सायरा बानो ने उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए यादगार लम्हों की फोटोज को शेयर किया है। उन्होंने 1974 की फिल्म ‘सगीना’ में दिवंगत दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा सीन्स की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसका निर्देशन तपन सिन्हा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है।
बीते दिन ही कैटरीना कैफ ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन को एक्टर विक्की कौशल ने खास बना दिया है। दोनों वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने उन्हें रोमांटिक फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है। उन्होंने इस खास पल को रोमांटिक बना दिया।