Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो की जोड़ी और इनका प्यार जगजाहिर है। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई, 2021 को अपनी अंतिम सांस ली थी। ऐसे में एक्ट्रेस सायरा बानो ने उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए यादगार लम्हों की फोटोज को शेयर किया है। उन्होंने 1974 की फिल्म ‘सगीना’ में दिवंगत दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा सीन्स की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसका निर्देशन तपन सिन्हा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी, फिल्म के नए पोस्टर सामने आए हैं। बीते दिन ही कैटरीना कैफ ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन को एक्टर विक्की कौशल ने खास बना दिया है। दोनों वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने उन्हें रोमांटिक फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है। कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करके कहा है कि उन्हें रोमांटिक फिल्म की तलाश है, कोई है? सलमान खान ने ट्वीट करके अपने फैंस को सावधान किया है, लोग उनका और उनकी कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल करके लोगों के पैसे ऐंठ रहे हैं। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:27 (IST) 17 Jul 2023
अजय देवगन ने पोस्ट की फैमिली लंच की तस्वीर

अजय देवगन ने लंच की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बेटे युग, बेटी निसा और वाइफ काजोल नजर आ रहे हैं।

18:25 (IST) 17 Jul 2023
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को 8 साल हुए पूरे

ब्लॉकबस्टर थी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'

18:24 (IST) 17 Jul 2023
सलमान खान ने किया फ्रॉड से सावधान

सलमान खान की कंपनी के नाम पर लोग कर रहे हैं लूट, एक्टर ने किया सावधान।

17:19 (IST) 17 Jul 2023
कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर मांगा काम

कार्तिक आर्यन ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें रोमांटिक फिल्म की तलाश है, कोई है जो उन्हें ये काम दे सकता है।

14:23 (IST) 17 Jul 2023
शरमन जोशी और साहिल खान एक साथ एक फिल्म में आएंगे नजर

शरमन जोशी और साहिल खान एक नई फिल्म के लिए एक साथ आए हैं, दशकों के बाद दोनों फिर से साथ काम करने वाले हैं। सैम खान ने फिल्म का निर्देशन किया है। मिलाप जावेरी ने फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखा है।

14:15 (IST) 17 Jul 2023
'जवान' से सामने आया नयनतारा का लुक

शाहरुख खान ने 'जवान' से को-एक्ट्रेस नयनतारा का पहला लुक शेयर किया है। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू आया है।

12:14 (IST) 17 Jul 2023
15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस'

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के नए पोस्टर भी सामने आए हैं।

11:15 (IST) 17 Jul 2023
कहां होगा परिणीति और राघव का वेडिंग रिसेप्शन?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर महीने में कभी भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में अब खबर ये भी आ रही है कि कपल का वेडिंग रिसेप्शन गुरुग्राम में रखा जाएगा। वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि फूड टेस्टिंग के लिए कपल के माता-पिता होटल भी पहुंचे थे।

10:25 (IST) 17 Jul 2023
खत्म हुआ खेसारी लाल और पवन सिंह का विवाद

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद खत्म हो गया है। दोनों एक साथ एक ही स्टेज पर साथ में दिखे और एक-दूसरे को गले लगाकर सभी गिले-सिकवे खत्म किए। पढ़िए पूरी खबर...

10:18 (IST) 17 Jul 2023
चित्रांगदा सिंह की बाथरूम सेल्फी ने मचाया बवाल

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में अपनी एक फोटो बाथरूम से शेयर की है। इसमें उन्हें मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। इसमें एक्ट्रेस का सिजलिंग पोज फैंस को खूब भा रहा है। देखिए...

10:16 (IST) 17 Jul 2023
बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिखीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया। दोनों एक ही कार में साथ में दिखे। वो अर्जुन कपूर के घर के बाहर एक ही कार में स्पॉट किए गए।

10:14 (IST) 17 Jul 2023
नयनतारा ने सादगी से चुराया फैंस का दिल

साउथ की लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा 'जवान' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले अब एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसमें उन्हें सादगी भरे लुक में देखा गया। उनका सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल ही चुरा लिया है।

10:12 (IST) 17 Jul 2023
इलियाना डीक्रूज ने किया होने वाले बच्चे के बाप का खुलासा

इलियाना डीक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में लोगों में एक्ट्रेस के बच्चे के पिता को लेकर सस्पेंस बरकरार था, जिसे लेकर इलियाना ने अब खुलासा कर दिया है और होने वाले बच्चे के पिता से सभी को रूबरू करवाया है। देखिए...

10:09 (IST) 17 Jul 2023
सायरा बानो ने दिलीप कुमार को किया याद

दिलीप कुमार ने 7 जुलाई, 2021 को अपनी अंतिम सांस ली थी। ऐसे में एक्ट्रेस सायरा बानो ने उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए यादगार लम्हों की फोटोज को शेयर किया है। उन्होंने 1974 की फिल्म ‘सगीना’ में दिवंगत दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा सीन्स की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसका निर्देशन तपन सिन्हा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है।

10:08 (IST) 17 Jul 2023
विक्की कौशल ने रोमांटिक बनाया कैटरीना का बर्थडे

बीते दिन ही कैटरीना कैफ ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन को एक्टर विक्की कौशल ने खास बना दिया है। दोनों वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने उन्हें रोमांटिक फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है। उन्होंने इस खास पल को रोमांटिक बना दिया।