हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एनरिक इग्लेसियस (Enrique Iglesias) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी एक महिला फैन को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो खुद एनरिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एनरिक की एक फैन स्टेज पर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आती है। इसी बीच एनरिक उसके गाल पर किस करते हैं। फिर वो लड़की एनरिक को पकड़कर उनके गालों पर किस करती हैं और अचानक होठों को चूमने लगती है। ऐसा करते हुए वो सेल्फी भी लेती है। जिसके बाद एनरिक खुद को छुड़ाकर वहां से भागते हैं।
एनरिक ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि ये वीडियो बीते शुक्रवार की रात लॉस वेगास का है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अगले कॉन्सर्ट की जानकारी भी दी। सिंगर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
कोई कह रहा है कि एनरिक का क्रेज इस कदर है कि फैन खुद को रोक नहीं पाई। वहीं कुछ का कहना है कि ये सोच समझ कर किया गया है। कुछ ने वीडियो में एनरिक को गलत बताया है। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
तीन बच्चों के पिता हैं एनरिक
एनरिक पिछले 20 सालों से पूर्व टेनिस प्लेयर एना कोर्निकोवा के साथ रिश्ते में हैं और दोनों के तीन बच्चे हैं। साल 2001 से एनरिक और एना साथ हैं और एक बेटे व दो बेटियों के माता-पिता हैं।
केवल विदेश ही नहीं भारत में भी एनरिक के फैंस हैं
भारत के युवाओं में भी एनरिक के गानों का अच्छा खास क्रेज है। एनरिक का रिद्म डिवाइन (Rhythm devine) गाने का अपना अलग फैनबेस है। इसके अलावा एनरिक कई गाने गा चुके हैं।