यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव हाल ही में स्नेक वेनम केस में जेल रहकर आए हैं। नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पांच दिनों के बाद उन्हें बेल मिली थी। जिसके बाद वह अपनी मां और परिवार के साथ समय बिताते नजर आए थे। एल्विश ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दिखाया था कि वह अपने घर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके बाद वह होली के कार्यक्रम के लिए सूरत गए थे। जहां से आने के बाद अब एल्विश ने परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।
एल्विश ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी मां, पिता, बहन, जीजा, भांजी, दादी और एक बुजुर्ग शख्स हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने अपने परिवार को ताकत बताया है। एल्विश ने कैप्शन में लिखा, “मेरी ताकत।” एल्विश की इस तस्वीर पर लोगों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। वहीं कुछ लोग उनके भाभी को लेकर सवाल कर रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि भाभी कहां है।
एल्विश के फैंस भाभी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा को कह रहे हैं। जिन्होंने एल्विश के बुरे वक्त में हर वक्त उनका सपोर्ट किया था। कीर्ति सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर रही थीं, जिनसे साफ जाहिर हो रहा था कि वह भगवान से एल्विश के लिए प्रार्थना कर रही थी। अब एल्विश के फैंस कीर्ति को भाभी बनाना चाहते हैं और उनकी पोस्ट पर भी लगातार ये ही लिख रहे हैं।
एल्विश की मां के साथ कीर्ति की तस्वीर
बता दें कि इसी बीच कीर्ति की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एल्विश की मां के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर कब की है ये तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब एल्विश जेल में थे तब कीर्ति उनकी मां से मिली थीं।