‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता रहे एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपने वीडियोज और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार उन्होंने एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) को ‘सस्ती करीना कपूर’ कहा था। अब उनके इसी बयान पर एक्ट्रेस की ओर से रिएक्शन दिया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका (एल्विश यादव) ये कमेंट करना काफी गलत था क्योंकि करीना कपूर की ओर से उनको कोई परमिशन नहीं दी गई है। हाल ही में कुशा कपिला ने एक इंटरव्यू में इस पर रिएक्शन दिया है।
दरअसल, कुशा कपिला ने हाल ही लल्लनटॉप से बात की। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए विवाद पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि इसका मतलब क्या है? कुशा ने आगे कहा कि करीना कपूर ने इसके लिए किसी को परमिशन नहीं दी है। वो बेगम हैं। उनका नाम कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए पहले उनसे परमिशन ले लीजिए। इस तरह बिना किसी की परमिशन के नाम लेना गलता है।
इसके बाद एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए आगे कहा है कि किसी ने ये मीम नहीं देखा होगा कि एल्विश भाई के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या? कुशा कहती हैं कि एल्विश ने उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। यूट्यूबर को लेकर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक शो के इवेंट में एल्विश के को-एक्टर उनसे मिले थे। यूट्यूबर ने को-एक्टर से कहा था कि कुशा ने अभी तक उन्हें ब्लॉक किया हुआ है।
एल्विश यादव ने किया था रोस्ट
एल्विश यादव अपने रोस्ट वाले वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। वो सेलेब्स को रोस्ट करने के कई वीडियोज बना चुके हैं। एक बार उन्होंने लक्ष्य चौधरी के साथ मिलकर कुशा कपिला को रोस्ट किया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस की ओर से जवाब भी दिया गया था। इसके बाद कुशा सुर्खियों में आई थीं।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। जून 2023 में कुशा अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग हो गई थीं। 6 साल की शादी के बाद कपल एक-दूसरे से अलग हो गया था। एक्ट्रेस ने इस बात का जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि ये उनके लिए बेहद ही मुश्किल रहा है।