‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों काफी विवादों में हैं। पिछले काफी समय से एक्टर रेव पार्टी और सांप के जहर की तस्करी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस केस में पांच दिन पहले ही एल्विश को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था फिर यूट्यूबर के ऊपर से NDPS की धारा को हटा दिया गया, जिसके बाद अब उन्हें पांच दिन बाद बेल मिल गई और वो अपने घर लौट चुके हैं। इसी बीच एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो पापा को लेकर काफी प्रोटैक्टिव दिख रहे हैं। चलिए बताते हैं इसके बारे में…
दरअसल, बेल के बाद एल्विश यादव का पुलिस की कस्टडी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पुलिस के साथ जा रहे होते हैं। साथ में उनके पिता भी होते हैं। इसी बीच पुलिस अफसर की ओर से उनके पापा को कुछ कहा जाता है। इस पर एल्विश का जो रिएक्शन वो देखते ही बनता है। वो पापा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। पुलिस और पापा की तनातनी के बीच एल्विश नजर आते हैं। उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर मिली जमानत
आपको बता दें कि एल्विश यादव को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है। 5 दिन के बाद अब यूट्यूबर जेल से बाहर आ चुके हैं। सांप के जहर की तस्करी मामले में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस द्वारा 5 दिन पहले ही अरेस्ट किया गया था। यूट्यूबर को 17 मार्च को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
अब अगर विवाद के बारे में बात की जाए तो ये केस पहली बार नवंबर में चर्चा में आया था। खबर आई थी कि नोएडा सेक्टर 49 में छापेमारी की गई और छापेमारी में पांच कोबरा सांप बरामद किए गए थे। इसके बाद हुई जांच में गिरफ्तार किए गए लोगों ने एल्विश का नाम लिया था।