Elvish Yadav Controversy: नया दिन होता है और एल्विश यादव के लिए नई मुसीबत खड़ी हो जाती है, अब चुम दरांग को लेकर किए गए कमेंट की वजह से एल्विश यादव को NCW ने तलब किया है। चुम दरांग पर एल्विश ने नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके बाद 17 फरवरी को उन्हें नेशनल कमिशन फॉर वुमन ने पेश होने को कहा है।
एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में चुम के नाम और उनकी जातीयता का मजाक बनाया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। एल्विश ने चुम का इसलिए भी मजाक उड़ाया था क्योंकि वो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आ चुकी हैं।
एल्विश यादव ने क्या कहा था?
एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में करण वीर मेहरा और चुम की नजदीकियों पर भी तंज कसा था। एल्विश ने कहा था, ”करणवीर को पक्का कोविड था वरना चुम किसको पसंद आती भाई। इतना टेस्ट किसका खराब होता है। चुम के तो नाम भी अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाईवाड़ी वाला।”
एल्विश के इस कमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुी थी। चुम ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (एपीएससीडब्ल्यू) ने भी एल्विश यादव के कमेंट को ‘अपमानजनक और नस्लवादी’ कहा है। एपीएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष केंजुम पाकम ने कहा कि एल्विश यादव का ये कमेंट न केवल चुम का बल्कि सभी नॉर्थ ईस्ट भारत की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने एल्विश पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
India’s Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर बोले पंकज त्रिपाठी: ‘बकवास करके मजा लेना ठीक है मगर…’
चुम ने क्या कहा था?
चुम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एल्विश यादव को निंदा की। उन्होंने कहा कि एल्विश ने मजाक और नफरत की सीमा को पार कर लिया है। मजाक और नफरत के बीच रेखा खींचो। चुम ने ये भी कहा कि ये मजाक सिर्फ मेरे बारे में नहीं था, ये कड़ी मेहनत करने वाले फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का भी अनादर है।