Bigg Boss OTT 2 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। चंद दिनों में शो को इसका विनर मिल जाएगा। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ बाकी सीजन से काफी अलग है, इस बार बिग बॉस के घर में झगड़ों और आपसी विवाद से ज्यादा प्यार देखने को मिल रहा है। बिहार के एक गांव से आईं मनीषा रानी भी इस सीजन में खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। प्रीमियर पर ही उन्होंने फ्लर्टिंग करना शुरू कर दिया था। पहले सलमान खान से और फिर दुबई से आएं कंटेस्टेंट जद हदीद से। हालांकि इस वक्त उनका फोकस यूट्यूबर एल्विश यादव पर है।

मनीषा रानी का फ्लर्ट करने का तरीका सबको खूब पसंद आता है। लेकिन एल्विश इससे परेशान हो चुके हैं। मनीषा बार-बार उन्हें कहती हैं कि वह एल्विश को मुंगेर का जीजा बनाना चाहती हैं। एल्विश को ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वह मनीषा को कई बार इसे लेकर बोल भी चुके हैं। हाल ही में लाइव फीड में देखा गया कि एल्विश ने मनीषा को वॉर्निंग दी है कि वह उनसे दूर रहें।

जिसके बाद मनीषा रोने लगीं। मनीषा ने कहा कि वह मजाक में ये सब कर रही हैं और अगर एल्विश की बाहर गर्लफ्रेंड हैं और ये सब देखकर उन्हें परेशानी हो रही है तो वह मूर्ख है। ये शब्द एल्विश को पसंद नहीं आया और उन्होंने मनीषा को बैठाकर समझा दिया।

एल्विश और जिया साथ में बैठे थे और तभी उन्होंने मनीषा को कहा कि जो भी बात मनीषा ने उनकी गर्लफ्रेंड के लिए कही वो उन्हें पसंद नहीं आई। इसके बाद मनीषा अंदर गईं और रोने लगीं। तभी फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान उनके पास गए और चुप कराने लगे।

फुकरा इंसान ने समझाया

अभिषेक ने मनीषा से पूछा कि वह क्यों रो रही हैं? मनीषा ने बताया कि उन्हें एल्विश की बात का बुरा नहीं लगा, बस इस बात से तकलीफ हुई कि अभिषेक ने जिया के सामने उन्हें बातें सुनाई। तभी एल्विश वहां आए और फुकरा इंसान ने उन्हें समझाने की कोशिश की। फुकरा इंसान दोनों की सुलह कराते नजर आए।

इतना ही नहीं वह एल्विश के नजदीक भी

बिग बॉस ओटीटी 2 चंद दिनों में खत्म होने वाला है। शो में बचे सभी कंटेस्टेंट अपनी जीतने की कामना कर रहे हैं। इस सीजन की एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं मनीषा रानी जो शुरुआत से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। अब मनीषा रानी की के पिता प्रमोद कुमार ने बेटी को लेकर बात की है और उन्हें सपोर्ट किया है।

बता दें कि मनीषा रानी रील्स स्टार हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। वह इस वक्त ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में छाई हुई हैं, लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। मनीषा और अभिषेक मल्हान शुरू से ही दोस्त हैं, लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए एल्विश भी उनके ग्रुप का हिस्सा बन चुके हैं।