Ekta Kapoor: एकता कपूर को एक शख्स कुछ दिनों से काफी परेशान कर रहा था। लगातार ये शख्स एकता को स्टॉक कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने इसे सोमवार को अरेस्ट कर लिया है। 32 साल का ये शख्स पिछले महीने से एकता कपूर का पीछा कर रहा था। इस बीच इस शख्स ने एकता को रोकने तक की भी कोशिश की। पुलिस ने इस बाबत बताया कि करीब 30 बार ये शख्स एकता तक पहुंचने की हिम्मत कर चुका है। कभी मंदिर जाते को कभी जिम जाते हुए इसने एकता कपूर को स्ट्रॉक किया है। 32 साल के सुधीर राजेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति पेशे से ड्राइवर है। सुधीर एकता से दोस्ती के बहाने काम पाना चाहता था।
एकता कपूर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एकता उस राजेंद्र की इस हरकत को लगातार नजरंदाज कर रही थीं। एकता के लिए सीमा पार तब हुई जब राजेंद्र एकता का पीछा करते करते मंदिर तक आ पहुंचा। वहीं एकता को वह जिम के बाहर उनका इंतजार करते भी दिखाई दिया। इसके बाद एकता की कंपनी ने इस शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद शख्स को ढूंढना शुरू कर दिया।
पुलिस को राजेंद्र वीर देसाई रोड पर मिला। अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है कि आखिर राजेंद्र को कौन एकता की इतनी डीटेल्स दे रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी इस तरह से किसी शख्स के स्टॉकिंग करने से परेशान हुई हो। इससे पहले कंगना को भी यह सब झेलना पड़ा था। कंगना को भी एक शख्स इसी तरह से परेशान कर रहा था । बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। इसके अलावा कैटरीना कैफ, सनी लियोनी और वरुण धवन भी यह सब झेल चुके हैं।