A Married Woman: टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। A Married Woman नामक इस वेब सीरीज का टीजर वीडियो काफी शानदार है। एकता कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि हम एक आध्यात्मिक अनुभव वाले इंसान नहीं हैं। हम एक आध्यात्मिक अनुभव वाले आध्यात्मिक प्राणी हैं।
एकता ने आगे लिखा कि A Married Woman वेब सीरीज एक प्रेम कहानी पर आधारित है जो कि मंजू कपूर की प्रसिद्ध पुस्तक से इंस्पायर है। ये एक ऐसी कहानी है जो देश में राजनीतिक अशांति के समय के दौरान शुरू हुई थी। ये कहानी दो खूबसूरत आत्माओं की कहानी है जो धार्मिक, यौन और सामाजिक सीमाओं से परे एक-दूसरे को खोजने के लिए आगे बढ़ती हैं।
देश में 1992 की राजनीतिक अशांति के आधार पर उत्पन्न हुए हालात पर बनी इस वेब सीरिज में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा एक हिंदू महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी, जबकि मोनिका डोगरा को मुस्लिम महिला का किरदार निभाएंगी। मजहब के नाम पर जब देश में आग भड़क रही थी उसी दौर में पनप रही थी एक अजब सी प्रेम कहानी। मालूम हो कि टीवी में महिलाओं के समलैगिंक रिश्तों को पहली बार किसी कहानी के माध्यम से बताया जाएगा।
बता दें कि एकता कपूर ने टीवी पर शानदार सीरियल्स बनाने के साथ ही फिल्मों में भी हाथ आजमाए है। इस वेब सीरीज से पहले एकता कपूर अपनी हाल ही में रिलीज हुआ ऑल्ट बालाजी की गंदी बात जैसी सीरीज के लिए भी काफी सुर्खियों में रही थीं। लेकिन इस बार एकता ने एक ऐसा विषय चुना है जो कि काफी अलग है। देखना होगा कि फैंस इस वेब सीरीज पर कैसा रिएक्ट करते हैं क्योंकि दो महिलाओं की इस प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि अयोध्या विवाद है।