रामानंद सागर द्वारा निर्मित धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ तो सभी को याद होगा। ये एक ऐसा शो था, जिसने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। उस समय हर घर में सिर्फ इसी शो के प्रसारित होने का इंतजार किया जाता था। वहीं शो के सभी कलाकारों को लोग असली भगवान ही समझ बैठे थे। शो में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल तो सच में भगवान राम ही लगते थे। आज भी लोग उन्हें उसी किरदार से जानते हैं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

एक समय ऐसा था, जब लोग अरुण गोविल को देखते थे तो उनके चरण छूने लगते थे। अरुण गोविल ने भी पूरी ईमानदारी और बेहतरीन तरीके से अपने किरदार को निभाया था। वहीं कुछ समय पहले रामायण की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थी। जिनमें राम, सीता और लक्ष्‍मण यानी अरुण गोव‍िल, दीप‍िका और सुनील लहरी शामिल थे। उसी समय का एक वीडियो सामने आया है।

शो के दौरान अरुण गोविल ने अपना एक किस्सा सुनाया था, जब उन्होंने किसी के कहने पर सिगरेट पीना छोड़ दी थी। अरुण गोविल ने बताया कि ‘मैं उस समय बहुत सिगरेट पिता था। मैं लंच टाइम में सेट के पर्दे के पीछे कोने में बैठ सिगरेट पी रहा था, तभी एक शख्स वहां आया और अपनी भाषा में मुझे कुछ कहने लगा। भाषा समझ न आते हुए भी मुझे ये समझ आया कि वो मुझे कुछ सुना रहा है’।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने किसी से पूछा ये क्या बोल रहे हैं। तब उन्होंने मुझे बताया कि उस शख्स ने कहा ‘हम आपको भगवान समझते हैं और आप ये सब काम करते हैं’। वो दिन है और आज का दिन है मैंने कभी सिगरेट नहीं पी’।

अरुण गोविल के करियर की बात करें तो उन्होंने ने फिल्म ‘पहेली’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया। जिसमें ‘सावन को आने दो’, ‘अय्याश’, ‘भूमि’, ‘हिम्मतवाला’, ‘दो आंखें बारह हाथ’ और लव कुश शामिल है। वहीं 1987 दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल ‘रामायण’ आया। जिसमें उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली।

बाद में अरुण गोविल को हर घर में पहचाने जाने लगा। इस सीरियल के बाद वो भगवान बुद्ध, शिव, राजा हरीशचंद्र जैसे किरदार में भी नजर आए। वहीं कुछ क्षेत्रिय फिल्मों में भी उन्हें देखा गाया।